
कुछ ही दिनों में अक्षय तृतीया का खास पर्व आने वाला है और इस खास मौके पर अधिकतर महिलाएं ज्वेलरी की खरीदारी करना बहुत पसंद करती हैं। अगर आप भी अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी खरीदने का सोच रही हैं, तो अब आपको ज्वेलरी को लेकर कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट चांदी के पायल के डिजाइंस बताएंगे, जिसे खरीदकर आप शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन पायल डिजाइंस के बारे में।
अक्षय तृतीया के खास मौके पर अगर आप भी अपने लिए कुछ खरीदने का सोच रही हैं, तो ज्वेलरी में आपके लिए यह खूबसूरत चांदी के स्टोन वर्क सिल्वर पायल डिजाइन बेस्ट हो सकते हैं। इसे आप पहनकर अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं साथ ही पूरे अक्षय तृतीया वाले लुक को भी अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

आप चाहें, तो अक्षय तृतीया के खास मौके पर इस तरह के खूबसूरत मल्टीपल चेन स्टोन डिजाइन चांदी पायल को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे पायल डिजाइन इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट रहेंगे। आप इस तरह के पायल को किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं। यह त्योहार पर पहनने के लिए सही रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Multicolor Bead Payal Designs: पैरों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे ये ट्रेंडी मल्टीकलर पायल, देखें डिजाइंस
किसी भी खास मौके पर भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप इस तरह के फ्लोरल डिजाइन अडजस्टेबल पायल को भी चुन सकती हैं। ऐसे पायल के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही आपको रॉयल लुक देने में मदद करेंगे। अक्षय तृतीया पर पहनने के लिए ये बेस्ट हो सकते हैं।

अक्षय तृतीया के पर्व पर अगर आप भी अपने लिए कुछ खरीदने का मन बना रही हैं, तो इस तरह के मल्टीकलर बीड चांदी के पायल की डिजाइन आप खरीद सकती हैं। ऐसे चांदी के पायल के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या नजदीकी बाजार में भी आपको ऐसे पायल मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Chandi Ki Payal: फ्लावर डिजाइन की 4 पायल आपके पैरों को बना देगी खूबसूरत, जरूर करें ट्राई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : pinterest/ ugovindnayak/Anaya Anam/Nayra/Dasruhieee, Soma and Tofan Kumar
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।