Wed Mar 25, 2026 | Updated 01:45 AM IST HZ Awards 2026
image

Meenakari Payal Designs: चांदी की पायल हुई पुरानी, पैरों की खूबसूरती में 'रंग' भर देंगी ये मीनाकारी पायल, देखें एक से बढ़कर एक रॉयल डिजाइंस

Meenakari Payal Designs:  एक जैसे पायल पहनकर अगर आप भी बोर हो गई हैं और कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर मीनाकारी पायल को शामिल कर अपने पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-24, 18:44 IST

पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं बिछिया से लेकर पायल तक एक से एक डिजाइनर एक्सेसरीज पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी पायल पहनने की शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट पायल डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें शामिल कर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन पायल डिजाइंस के बारे में।

बटरफ्लाई शेप पर्ल मीनाकारी पायल

अगर आपको भी पायल पहनने का बहुत शौक है और आप एक जैसे चांदी के पायल पहनती हैं, तो अब आप कुछ डिफरेंट और यूनिक एक्सेसरीज शामिल कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं इस तरह के खूबसूरत बटरफ्लाई शेप पर्ल मीनाकारी पायल की। ऐसी पायल डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेंगे।

mmm

कुंदन वर्क मीनाकारी पायल डिजाइन

अगर आप भी किसी खास फंक्शन या इवेंट में जा रही हैं और ऐसे में वहां ट्रेडीशनल आउटफिट या फिर साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए आप इस तरह की खूबसूरत कुंदन वर्क मीनाकारी पायल डिजाइन को शामिल कर सकती हैं। ऐसे पायल डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।

m4

पीकॉक एंड फ्लावर डिजाइन मीनाकारी पायल

आप चाहें, तो अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस तरह की खूबसूरत पीकॉक एंड फ्लावर डिजाइन मीनाकारी पायल को शामिल कर सकती हैं। ऐसे पायल डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप पर मिल जाएंगे या आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।

m

यह भी पढ़ें- Lightweight Bichhiya Designs: रोजाना पहनने के लिए शामिल करें लाइटवेट बिछिया, पैरों की बढ़ेगी खूबसूरती

फ्लावर पर्ल मीनाकारी पायल डिजाइन

किसी भी इवेंट में अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए आप फ्लावर पर्ल मीनाकारी पायल डिजाइन को पहन सकती हैं। ऐसी पायल डिजाइंस इन दोनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगी। आप इस तरह की पायल को किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।

m5

बटरफ्लाई मीनाकारी पायल 

अगर आपको पायल पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक खूबसूरत पायल पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए यह लेटेस्ट बटरफ्लाई मीनाकारी पायल भी बेस्ट हो सकता हैं। ऐसे पायल डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ आपके लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने में भी मदद करेंगे। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। 

mm

यह भी पढ़ें- Butterfly Bichhiya Designs: सिंपल बिछिया को कहें बाय, ट्राई करें ये स्टाइलिश 'बटरफ्लाई' डिजाइन टो रिंग

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : pinterest/Etsy/Saumyas Jewellery 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।