
Hoop Bali Latest Designs: आज के समय में हर कोई अच्छे कपड़े पहने बिना और मेकअप के बाहर नहीं निकलता है। इससे अच्छा लुक तो मिलता ही है, आप सबसे खूबसूरत भी लगती हैं। वहीं, कानों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग ईयररिंग्स जरूर पहनते हैं। अगर आप बार-बार एक ही तरह का ईयररिंग पहनकर बोर हो गई हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं।
हम हूप ईयररिंग्स की बात कर रहे हैं। आप इसे ऑफिस, कॉलेज या किसी पार्टी में भी पहनकर जा सकती हैं। आइए देखते हैं लेटेस्ट डिजाइन की हूप ईयररिंग्स-

सोने के फ्रेम में जड़े ये हीरे वाली हूप ईयररिंंग की खूबसूरती देखने लायक है। इसका छोटा और गोल डिजाइन आपके किसी भी आउटफिट के साथ मैच कर जाएगा। इसे डेली वियर में या किसी भी खास मौके पर पहन सकती है।
Image Credit- Pinterest
-1773224546820.jpg)
ये गोल्डन कलर की हूप बालियां दिखने में जितनी सुंदर है, उतनी ही यूनिक भी है। इनके ऊपर बारीक तारों से बना सितारों जैसा कटवर्क डिजाइन इसकी खूबसूरती बढ़ा रहा है। अगर आप इसे पहनेंगी तो आपको मॉडर्न लुक मिलेगा।
Image Credit- Pinterest/Oltremare Gioielli Italian Jewelry
-1773033058570.jpg)
अगर आपको एंटीक ज्वेलरीज पसंद हैं तो आप इस तरह की सिल्वर फिनिश वाली हूप ईयररिंग ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में बहुत ही क्लासी और यूनिक लुक देंगी। इन पर छोटे-छोटे काले पत्थरों (Marcasite) का जो काम किया गया है, इससे ये विंटेज और रॉयल लगेगा। आप इसे ऑफिस वेयर या कैजुअल आउटिंग के लिए पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मीनाकारी इयररिंग्स के ये डिजाइंस आपके रक्षाबंधन लुक को बनाएंगे परफेक्ट
Image Credit- Raajraani
-1773033070904.jpg)
गोल्डन कलर की ये ईयररिंग दिखने में ही कितनी लग्जरी और मॉडर्न लुक दे रही है। इन पर बारीक चमकते पत्थरों का काम किया गया है और बीच में सुंदर राउंड शेप में डिजाइन बनाया गया है। इनका हिंज लॉक डिजाइन पार्टी वियर के लिए एकदम सही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की इन मार्केट्स से 50 ₹ से 100 ₹ तक में मिल जाएंगी मौनी रॉय जैसी ईयरिंग्स
Image Credit- Pinterest/Priyanka Debnath
-1773033089410.jpg)
इस तरह की गोल्डन कलर की बालियां आजकल बहुत ज्यादा पसंद की जा रही हैं। ये दिखने में भी बहुत ज्यादा स्टाइलिश लगती हैं। अगर आप कुछ यूनिक डिजाइन का पहनना चाहती हैं तो इस तरह की ईयररिंग पहन सकती हैं। ये बालियां किसी भी कैजुअल या पार्टी आउटफिट के साथ पहनकर आपको एक बोल्ड और फैशनेबल लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Blouse Ideas For Black Saree: ब्लैक साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 कंट्रास्ट ब्लाउज, मिलेगा ग्रेसफुल और मॉडर्न लुक
Image Credit- Pinterest/SHEIN
-1773033099950.jpg)
ये हूप बालियां भी बहुत ही कूल लुक देंगी। इसमें ऊपर की तरफ एक चौड़ी मैट गोल्ड पट्टी बनाइ्र गई है और नीचे कई सारी बारीक टेक्सचर्ड गोल्डन चूड़ियों को जोड़कर डिजाइन दिया गया है। आप इसे वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Wedding Lehnga Reuse: एक बार पहनकर रख दिया है शादी का लहंगा, तो इन क्रिएटिव आइडियाज से बनवाएं शानदार नई ड्रेसेस
Image Credit- Pinterest/Kgalalelo Pono🇧🇼
-1773033109346.jpg)
ये हूप बालियां बहुत ही यूनीक और मॉडर्न ट्राइएंगल शेप में हैं। जैसा कि आप देख रही हैं कि इसका डिजाइन आपस में गुंथी हुई पट्टियों जैसा है, जिनमें से कुछ पर तो बारीक हीरे लगे हुए हैं। ये लग्जरी लुक वाली बालियां किसी भी पार्टी या डिनर डेट के लिए परफेक्ट रहेगी।
Image Credit- Pinterest/Anjusha Patel
तो अगर आप भी कुछ लेटेस्ट डिजाइन की बालियां देख रही हैं तो यहां हमने आपकाे बेस्ट ऑप्शन दिए हैं। आप इनमें से किसी भी डिजाइन की ईयररिंग खरीद सकती हैं या बनवा सकती हैं।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Astoria Jewelry/kishorrevankar9/Sikenon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।