herzindagi
latest ghagra designs for ladies

Ghagra Designs: अपनी वॉर्डरोब कलेक्शन में शामिल करें ये घाघरा डिजाइन, शादी में स्टाइल करने पर लगेंगी सुंदर

 लहंगे के साथ-साथ आजकल लड़किया घाघरा पहनना भी काफी पसंद करती हैं। इसलिए यह फैशन दोबारा ट्रेंड कर रहा है। आप भी अपनी वॉर्डरोब में इसे शामिल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-07, 16:31 IST

 लहंगा स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन इसमें लुक तभी अच्छा लगता है। जब हम इसमें नए डिजाइन को ट्राई करते हैं, तो वो अच्छे लगते हैं। लेकिन अगर आप पैटर्न को ही चेंज कर देते हैं, तो आउटफिट पहनने में और भी सुंदर लगता है। आप अपने लुक को चेंज करने के लिए घाघरा स्टाइल कर सकती हैं। घाघरा पहनने में अच्छा लगता है। साथ ही, आजकल इसमें कई सारे डिजाइन और पैटर्न आ जाते हैं। इससे लुक और भी सुंदर लगता है।  

मल्टीकलर घाघरा डिजाइन 

Multi colour choli

मल्टीकलर घाघरा भी पहनने के बाद अच्छा लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें हर एक तरह के कलर मिलते हैं, जो पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपको नीचे की तरफ टेस्ल भी मिल जाते हैं। इस घाघरा का ब्लाउज भी सबसे अलग होता है। इसकी वजह से पूरा लुक बदल जाता है। इस तरह के घाघरा डिजाइन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप अपनी पसंद का बनवाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको अलग से कपड़ा लेकर तैयार करवाना पड़ेगा। 

साउथ इंडियन स्टाइल घाघरा 

south indian ghagra

अगर आपको अपनी वॉर्डरोब में अलग-अलग जगह के कपड़ों को कलेक्ट करना पसंद है, तो इसके लिए आप इस घाघरा डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको प्लीट्स डिजाइन के साथ स्कर्ट को तैयार किया जाएगा। ऊपर पहनने के लिए ब्लाउज बनेगा। साथ में आप चुन्नी को वियर करें। इसके साथ आप चाहें तो गोल्ड बेल्ट और ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इस तरह के घाघरा आपको मार्केट में 2,000 से 3,000 रुपये में मिल जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Radhika Merchant Looks: अलग दिखने के लिए आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं, राधिका मर्चेंट के ये स्टाइलिश लुक

पीकॉक डिजाइन वाला घाघरा

peacock designs choli

अगर आपको किसी खास की शादी में जाने के लिए कपड़े खरीदने है, तो इसके लिए आप अपनी वॉर्डरोब में पीकॉक डिजाइन वाले घाघरा को रख सकती हैं। इस तरह के घाघरा डिजाइन अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसमें प्रिंट छोटे से लेकर बड़े मिल जाते हैं। इससे यह पूरा घाघरा लुक अच्छा लगता है। इसके साथ आप सिंपल डिजाइन वाली चुनरी और ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इस तरह के घाघरा आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे। 

इस बार अपनी वॉर्डरोब में शामिल करें ये घाघरा। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: इन चोली डिजाइन को लहंगे के साथ स्टाइल करें, लगेंगी बेहद खूबसूरत  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।