herzindagi
radhika merchant  looks for women

Radhika Merchant Looks: अलग दिखने के लिए आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं, राधिका मर्चेंट के ये स्टाइलिश लुक

राधिका मर्चेंट हर लुक में खूबसूरत लगती हैं, चाहें तो एथनिक हो या वेस्टर्न। ऐसे में अगर आपको इनके लुक्स पसंद है, तो आप भी इसे रीक्रिएट कर  सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-06-01, 13:18 IST

अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहूं शादी की खबरों को लेकर काफी ट्रेंड कर रही है। अभी फिलहाल अंबानी परिवार राधिका और अनंत अंबानी परिवार के प्री-वेडिंग फंक्शन को एन्जॉय कर रहे हैं। इसके बाद जुलाई में उनकी शादी होगी। वहीं यह अपने लुक्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में रहती हैं। चाहें, वो इनका एथनिक लुक हो या वेस्टर्न हर आउटफिट इनका सबसे अलग होता है। चलिए आपको भी दिखाते हैं इनके ट्रेंडिंग लुक जिन्हें आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं। 

राधिका मर्चेंट का गोल्डन लहंगा लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MANISH MALHOTRA (@manishmalhotraworld)

अभी कुछ समय पहले अनंत और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग फंक्शन जामनगर में किया गया था। इसमें उन्होंने गोल्डन कलर के लहंगे को वियर किया था। इसमें भी वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इसमें क्रिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। आप चाहें, तो ऐसा दिखने वाला फैब्रिक खरीदकर इस तरह के लहंगे को डिजाइन करा सकती हैं। इसमें आप ऑफ शोल्डर की जगह स्लीव्स के साथ लहंगे को तैयार कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। 

राधिका मर्चेंट का घाघरा लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Abu Jani Sandeep Khosla (@abujanisandeepkhosla)

अगर आपको कुछ ट्रेडिशनल वियर करना है, तो इसके लिए आप राधिका मर्चेंट के इस चिकनकारी घाघरा लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने अबु जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए घाघरा सेट को वियर किया है। इसमें चिकनकारी वर्क किया गया है। वहीं इसके ब्लाउज में पर्ल, स्टोन, सीक्वेंस वर्क और रेशम का काम किया गया है। इस तरह के घाघरा अच्छे लगते हैं। आप इसे चिकनकारी वर्क वाले फैब्रिक को खरीदकर डिजाइन कर सकती हैं। इसमें आप भी इनकी तरह खूबसूरत दिख सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Radhika Merchant Looks: ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक में काफी सटल और सोबर लुक्स में नजर आईं राधिका मर्चेंट, देखें तस्वीरें

राधिका मर्चेंट का पिंक साड़ी लुक 

Radhika merchant pink saree look

फ्रील साड़ी दोबारा से ट्रेंड में है। इस फैशन को फॉलो करते हुए राधिका मर्चेंट ने भी इसी तरह की साड़ी को वियर किया है। आप भी इनके लुक को रीक्रिएट करने के लिए फ्रिल डिजाइन वाली साड़ी को खरीद सकती हैं। इसमें उन्होंने पिंक और सिल्वर के कॉम्बिनेशन को वियर किया है। आप अपनी पसंद के कलर वाले आउटफिट को वियर कर सकती हैं। यह आपको रेडीमेड मिल जाएगी। 

राधिका मर्चेंट के ऐसे और भी लुक हैं, जो काफी वायरल हुए। साथ ही, इसमें वो सबसे अलग नजर आईं। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Lehenga Looks: नीता अंबानी से लेकर राधिका मर्चेंट तक के नए लहंगा लुक्स देखें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Herzindagi/ Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।