भारत के चर्चित परिवारों में से एक अंबानी खानदान हमेशा ही लाइमलाइट में रहता है। कभी अपनी बिजनेस डील्स की वजह से तो कभी भव्य पारिवारिक आयोजनों की वजह से अंबानी परिवार की चर्चा हमेशा बनी रहती है। सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है अंबानी खानदान की महिलाओं का फैशन। इस खानदान की मुखिया नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी के अलावा बहू श्लोका मेहता और होने वाली बहु राधिका मर्चेंट भी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही फैशनिस्ता हैं। अच्छे फैशन सेंस के साथ ही इनके डिजाइनर आउटफिट्स महिलाओं के बीच बहुत अधिक पसंद किए जाते हैं।
कुछ दिन पहलें ही नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के समारोह शुरू हुए हैं। इस आयोजन में अंबानी लेडीज ने एथनिक लुक में अपने जो जलवे बिखेरे हैं, उसकी बातें जोर-शोर से की जा रही हैं। इस फंक्शन के लिए अंबानी लेडीज ने जो आउटफिट कैरी किए हैं, वह भी खास हैं। इन्हें डिजाइन किया है फेमस फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने, जो अपने डिजाइनर एम्ब्रॉयडरीज वाले हैंडवोवन एथनिक वियर के लिए पहचानी जाती हैं।
चलिए इस आर्टिकल में हम आपको नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी के लेटेस्ट लेहंगा लुक के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप बेशक रीक्रिएट न करा सके, मगर उन लहंगों की डिजाइन से इंस्पार्यड होकर अपने लिए लहंगा डिजाइन करा सकती हैं।
नीता अंबानी
नीता अंबानी ने जो लहंगा पहना हुआ है, उस पर आरी जरदोजी और थ्रेड वर्क किया गया है। यह बहुत ही बारीक एम्ब्रॉडरी होती है। अनामिका खन्ना ने जो पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर की है, उसके तहत नीता अंबानी ने जो लहंगा कैरी किया है वह 'सतरंगा' है, क्योंकि इसमें 7 रंग के धागों से एंब्रॉयडरी की गई है। लहंगे के साथ नीता अंबानी ने गुलाबी रंग का घरचोला पहना है। आपको बता दें कि गुजरातियों में लड़की के विवाह के समय ससुराल पक्ष से घरचोला दुपट्टा या साड़ी आती है, जिसे पहन कर दुल्हन की विदाई होती है। अब यह परंपरा फैशन बन चुकी है और घरचोला एक डिजाइन और पैटर्न। वैसे घरचोला दुपट्टा या साड़ी लाल, पीली और हरी रंग की होती है। नीता अंबानी के कलीदार लहंगे के साथ गुलाबी रंग का घरचोला बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहा है।
आप भी इस तरह का लहंगा रीक्रिएट करा सकती हैं। यदि लहंगे को डिफरेंट लुक देना है, तो साधारण दुपट्टे के साथ आप भी घरचोला डिजाइन का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा आप अपने पुराने लहंगे के साथ भी यह प्रयोग कर सकती है।
ईशा अंबानी
ईशा अंबानी ने भी इस तस्वीर में जो लहंगा पहना है, वह बेहद खास है। इस पर डोरी वर्क किया गया है और इस लहंगे की खूबसूरती बढ़ा रही है घरचोला पैटर्न वाली ओढ़नी। ईशा ने इस लहंगे के साथ न्यूड मेकअप कैरी किया है और गले में हैवी नेकलेस कैरी किया है। ईशा के इस सिंपल लुक को आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं। आप सिंपल सिल्क फैब्रिक पर डोरी वर्क करा लें और फिर इस फैब्रिक से चुन्नटदार लहंगा बनवा लें। लहंगे के साथ आप स्टाइलिश चोली सिलवा सकती हैं। सिल्क के साथ वेल्वेट फैब्रिक की एंब्रॉयडरी वर्क वाली चोली खूब जचेंगी। आपको बाजार में भी इससे मिलते-जुलते लाइटवेट लहंगे मिल जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- Anant Radhika Wedding: शादी से जुड़े इस खास मौके के लिए राधिका मर्चेंट ने किया सोलह श्रृंगार, जानें पूरी डीटेल
राधिका मर्चेंट
मिंट ग्रीन कलर के लहंगे पर कलरफुल धागों से की गई एम्ब्रॉयडरी राधिका मर्चेंट के लहंगे को बहुत ज्यादा खूबसूरत बना रही है। लहंगे की हेम लाइन पर चौड़ा गोल्डन जरी वर्क वाला बॉर्डर दिया गया है। लहंगे के साथ ऑर्गेंजा का मैचिंग एंब्रॉयडरी वाला दुपट्टा लहंगे के लुक और भी क्लासी बना रहा है। आजकल मिंट ग्रीन कलर काफी ट्र्रेंड में हैं और एथनिक आउटफिट्स में इसे खूब देख जा रहा है। इस कलर के रेडीमेड लहंगे आपको खूब मिल जाएंगे, राधिका के लहंगे जैसा ही लहंगा आप रीक्रिएट कराना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको किसी हुनरमंद डिजाइनर का चुनाव करना होगा। आप लहंगे के साथ चोली अपनी पसंद की डिजाइन की बनवा सकती हैं।
श्लोका मेहता
श्लोक मेहता के बाद बहुत ही शानदार लेहंगा कलेक्शन है। अपने इस कलेक्शन में से श्लोका ने आयोजन के लिए, जो लहंगा चुना वह गोल्डन कलर का प्रिंटेड सिल्क लहंगा था। इस लहंगे पर आपको सिल्वर थ्रेड से महीन एम्ब्रॉयडरी भी नजर आ रही है। इस तरह के प्रिंटेड लहंगे आपको बाजार में खूब मिल जाएंगे आप इस तरह के लहंगे साथ कोई भी लाइट शेड का हैवी एंब्रॉयडरी वाला दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। अपने लुक को बेहतर बनने के लिए आप श्लोका की तरह ही लाइट वेट ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Anamika Khanna/Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों