herzindagi
silk saree pictures new

Nita Ambani Saree Look: ये साड़ी लुक्स 50 की उम्र में भी आपको दिखाएंगे 40 का

बढ़ती उम्र में भी दिखें जवां, नीता अंबानी जैसी साड़ी लुक को रीक्रिएट करें और सभी को अपनी ओर आकर्षित करें। साड़ी लुक्स देखने और स्टाइल टिप्‍स जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 
Editorial
Updated:- 2024-02-23, 09:01 IST

देश के सबसे चर्चित परिवारों में से एक अंबानी परिवार के सभी सदस्यों के बारे में हम जानते हैं। ऐसे में नीता अंबानी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह एक सफल बिजनेस वुमेन होने के साथ ही महिलाओं के लिए फैशन के लिहाज से भी आदर्श हैं। खासतौर पर यदि आपकी उम्र 50 से अधिक है, तो नीता अंबानी के साड़ी लुक्स को आप फॉलो कर सकती हैं और अपनी उम्र से कम नजर आ सकती हैं। 

नीता अंबानी को हम कई एथनिक और वेस्टर्न लुक्स में देख चुके हैं और हर तरह के आउटफिट में वो कमाल दिखती हैं। नीता अंबानी के पास साड़ी का भी बहुत अच्छा कलेक्‍शन है। फैंसी साड़ी से लेकर डिजाइनर सिल्क साड़ी तक, सभी में हम उनका खूबसूरत अंदाज देख चुके हैं। यदि आप नीता अंबानी के साड़ी लुक को रीक्रिएट करना चाहती हैं और उनकी तरह ग्रेसफुल और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो हम आपको इस आर्टिकल में उनके कुछ साड़ी लुक्स दिखाएंगे और स्टाइल टिप्‍स भी बताएंगे। 

इसे जरूर पढ़ें-Lehenga Look For Age 50: उम्र के 50वें पड़ाव पर भी आप पहन सकती हैं लहंगा, नीता अंबानी के इस लुक से लें स्टाइल टिप्‍स

nita ambani silk saree collection

नीता अंबानी ब्‍लू सिल्‍क साड़ी लुक 

 कुछ दिन पहले ही एक आयोजन में नीता अंबानी नीले रंग की इस हैंडलूम बनारसी कतान सिल्क साड़ी में नजर आई थीं। आपको बता दें कि सिल्‍क तो कई प्रकार के होते हैं, मगर कतान सिल्क एक लग्जीरियस फैब्रिक होता है। इसमें भी आपको कई वेराइटी मिल जाएंगी। मगर असली कतान सिल्‍क बहुत महंगा आता है और इसे खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। यह बहुत ही फाइन सिल्‍क होता है। इसकी साड़ी भी पहनने में लाइटवेट और दिखने में हैवी होती है। कतान सिल्क साड़ी की बुनाई इतनी बारीक और आकर्षक होती है कि आपको भी इसे देखते ही खरीदने का मन करेगा। नीता अंबानी जैसी यह साड़ी आपको कई ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगी। आप हैंडलूम शॉप से भी इसे खरीद सकती हैं। वैसे तो यह साड़ी आपको 50 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक मिलेगी, मगर आप इसकी कॉपी कैट तलाश रही हैं, तो मोहसिन टेक्‍सटाइल (mohsintextiles) की वेबसाइट पर आपको यह 26 हजार रुपये तक भी मिल जाएगी। इस तरह की हैवी साड़ी के साथ आप हैवी गोल्ड चोकर सेट पहन सकती हैं। साड़ी को आप सीधे या उल्टे, किसी भी तरह के पल्लू के साथ ड्रेप कर सकती हैं। आप यदि सहज महसूस करें, तो ओपन फॉल पल्लू स्‍टाइल भी साड़ी को पहन सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें-कपड़ों से लेकर घड़ी तक, नीता अंबानी रोजाना करती हैं करोड़ों की इन चीजों का इस्तेमाल

saree designs and style tips

रेड कलर सिंपल सिल्क साड़ी 

उम्र के बढ़ते पड़ाव के साथ, हम सभी ऐसे रंगों का चुनाव करने लगते हैं, जो डल होते हैं और ग्रेसफुल लगते हैं। इन रंगों की गिनती भड़कीले रंगों में नहीं होती है, मगर ऐसा नहीं है कि 50 की उम्र के बाद आप भड़कीले रंग नहीं पहन सकते हैं। इस तस्‍वीर में नीता अंबानी ने खूबसूरत लाल रंग की सिंपल रेड साड़ी पहनी है। लाल रंग अपने आप में इतना आकर्षक होता है कि इससे चेहरे पर ग्‍लो आ जाता है। यदि आप भी इस तरह की साड़ी कैरी कर रही हैं, तो एक लाइटवेट नेकलेस कैरी करें और अपने लुक को कंप्लीट करें। इसके साथ ही यदि आपने भड़कीले रंग की साड़ी कैरी की है, तो मेकअप को लाइट और मिनिमल रखें। 

nita ambani  saree looks

मीनाकारी बेल साड़ी 

भारत एक कला समृद्ध देश है। यहां आपको दीवारों, घरों, कपड़ों आदि पर अलग-अलग कला के बेमिसाल नमूने देखने को मिल जाएंगे। अब आप नीता अंबानी की इस साड़ी को देख लीजिए, इस साड़ी को मास्टर साड़ी आर्टिस्ट श्री चिराग अली ने डिजाइन किया और इसे कड़ियाल स्‍टाइल में बुना गया है। कड़ियाल एक प्राचीन 3 शटल तकनीक से की गई बुनाई को कहा जाता है। इससे साड़ी का बॉर्डर और बॉडी दोनों तैयार किया जाता है। इस तरह की साड़ी को वास्तविक रूप से हाथ से बुना जाता है। नीता अंबानी की साड़ी पर जरी से मीनाकारी बेल भी बनाई गई है। आपको बता दें कि आजकल मीनाकरी बेल वाली साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं और ये भी आपको अच्‍छा साड़ी लुक दे सकती हैं। आपकी उम्र कितनी भी हो, इस तरह की साड़ी में आपका ग्रेस देखते ही बनेगा। इस तरह की साड़ियां वैसे तो 50 से 60 हजार रुपये तक में आती हैं, मगर आप इससे मिलती-जुलती साड़ी अजियो, फ्ल्पि कार्ट और आमेजन आदि साइट्स से ले सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ मेकअप के दौरान पेस्‍टल कलर पैलेट का इस्‍तेमाल करें। 

expensive saree

कांची पट्टू साड़ी 

इस साड़ी में आपको इतनी सारी वेराइटी और पैटर्न मिल जाएंगे कि आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगी कि कौन सी साड़ी आपके ऊपर अच्छी लगेगी। नीता अंबानी की इस साड़ी को मास्‍टर साड़ी आर्टिस्ट श्री सोमदास ने तैयार किया है। इस जरी सिल्‍क साड़ी को कोरवई स्टाइल में बुना गया है। कोरवई भी साड़ी बुनने की प्राचीन तकनीक है। इस तरह की साड़ी में साड़ी की बॉडी उसके बॉर्डरके रंग कंट्रास्ट में यानी एक-दूसरे से विपरीत होते हैं । इस तरह की बुनाई वाली साड़ियों में डबल शेड दिखते हैं। बाजार में आपको इस तरह की साड़ियों में वेराइटी मिल जाएगी। असली कांची पट्टू साड़ी आपको बहुत महंगी मिलेगी, मगर ऑनलाइन आप इसे 30 से 50 हजार रुपये तक खरीद सकते हैं। इस तरह की साड़ी के साथ लाइट मेकअप और हैवी वेट ज्‍वलरी कैरी करें। इससे आपका लुक यूथफुल लगेगा। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।