नीता अंबानी देश की एक ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों के बारे में तो लोगों को जानने का क्रेज है ही, साथ ही उनके फैशन, स्टाइल और लुक्स को देखने की भी लोगों में हमेशा जिज्ञासा रहती है। खासतौर पर नीता अंबानी की लहंगा, साड़ी और एथनिक लुक्स हमेशा से ही युवतियों के मध्य चर्चा का विषय रहे हैं।
नीता अंबानी अपनी उम्र से काफी कम नजर आती हैं और उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। यदि आप भी उम्र के 50वें पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं या फिर 50 प्लस हैं, तो आपको भी नीता अंबानी की फैशन लुक्स से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। खासतौर पर यदि आप इस उम्र लहंगा कैरी करने के बारे में सोच रही हैं, मगर झिझक के कारण आप ऐसा नहीं कर पा रही हैं, तो नीता अंबानी का यह लेटेस्ट लहंगा लुक आपको स्पीचलेस कर देगा।
मिंट ग्रीन और पिंक कलर के सिल्क लहंगे में नीता अंबानी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। आपको बाजार में सिल्क लहंगे में एक नहीं अनेक वैरायटी मिलेंगी। सिल्क लहंगे का फैशन काफी समय से ट्रेंड में है और अब इसमें आपको कई नए प्रयोग नजर आएंगे, जो बदलते वक्त के साथ फैशन डिजाइनर्स द्वारा किए गए हैं, मगर इन सबके बावजूद आप सिंपल से सिंपल सिल्क लहंगा भी कैरी करती हैं, तो उसमें भी आपको ग्रेसफुल लुक ही मिलेगा।
आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि यदि आपको नीता अंबानी की तरह लहंगा लुक चाहिए तो आप इसे कैसे रीक्रिएट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- बिना दुपट्टे के भी स्टाइल किए जा सकते हैं ये लहंगा डिजाइंस
नीता अंबानी लहंगा लुक
सिल्क लहंगे में ब्रोकेड सिल्क, रॉ सिल्क और बनारसी सिल्क बहुत ज्यादा चलन में है। वैसे तो टिशू सिल्क, चंदेरी सिल्क और कॉटन सिल्क में भी आपकेा लहंगे मिल जाएंगे मगर जो क्रेज बनारसी सिल्क लहंगों का युवतियों के अंदर है, उसका आकलन करना मुश्किल है। हम आपको बता दें कि इस तस्वीर में भी नीता अंबानी ने बनारसी सिल्क फैब्रिक का लहंगा कैरी किया हुआ है।
लहंगे के साथ नीता ने मिंट ग्रीन को कॉम्प्लीमेंट करता हुआ पीच कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। नीता की चोली का रंग भी पेस्टल ऑरेंज है। इस लहंगा लुक को देख कर यह तो साबित हो जाता है कि अब सेम कलर कॉम्बिनेशन की जगह मल्टी कलर कॉम्बिनेशन के लहंगों का ट्रेंड है। यदि आप की वॉर्डरोब में भी कोई ओल्ड सिल्क साड़ी है और अब आप उसे नहीं पहनती हैं, तो आप उस साड़ी को रीयूज करके लहंगा बनवा सकती हैं। साड़ी के पल्लू से आपने लिए चोली तैयार करवा सकती हैं और दुपट्टे के लिए आप अलग से फैब्रिक ले सकती हैं। इस तरह से आप भी अपने लिए सिल्क का लहंगा तैयार करा सकती हैं।
इसके अलावा बाजार में भी आपको रेडीमेड सिल्क लहंगे मिल जाएंगे। इसमें आपको बहुत सारे पैटर्न दिखेंगे, आप लाइट या हैवी किसी भी तरह का सिल्क लहंगा खरीद सकती हैं। सिल्क लहंगे के साथ आप साटन या वेल्वेट फैब्रिक की चोली बनवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- दूल्हे की बहन पर खूब जचेंगे लहंगे के ये खास डिजाइंस
नीता अंबानी मेकअप
इस तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि नीता अंबानी ने आंखों के मेकअप पर ज्यादा फोकस किया है। उनकी आइब्रो को डार्क किया गया है और काजल से आंखों को आउटर आउटलाइन दी गई है। इतना ही नहीं नीता ने पीच कलर के ब्लश ऑन का इस्तेमाल किया है और होंठों पर डार्क मजेंटा लिपस्टिक लगाई है। अगर आप भी लाइट शेड का सिल्क लहंगा कैरी कर रही हैं, तो आप भी नीता अंबानी की तरह मेकअप कैरी कर सकती हैं। हालांकि, मेकअप कैसा होना चाहिए वो आपकी स्किन टोन पर भी निर्भर करता है।
आजकल हाइलाइटर का भी ट्रेंड है, तो आप अपने फेस के कुछ हिस्सों को हाइलाइटर से उभार सकती हैं और ज्यादा खूबसूरत नजर आ सकती हैं। हाइलाइटर में भी आपको डिफरेंट शेड्स मिल जाएंगे। आप मेकअप में चुने गए कलर पैलेट के हिसाब से इनका चुनाव कर सकती हैं।
नीता अंबानी ज्वेलरी
नीता अंबानी केवल अपनी आउटफिट्स के लिए ही नहीं बल्कि डिजाइनर लग्जरी ज्वेलरी कलेक्शन के लिए भी फेमस हैं। जाहिर है, कि हम लग्जरी ज्वेलरी शायद अफॉर्ड न कर पाएं मगर मार्केट में फैशन ज्वेलरी में आपको बहुत अच्छी डिजाइनर ज्वेलरी मिल जाएंगी। आपको रूबी, एमरल्ड और अनकट डायमंड सेट में ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। आप अपने लहंगे के साथ इनमें से कोई सेट का चुनाव कर सकती हैं।
इस तरह आप भी नीता अंबानी की तरह लहंगे में परफेक्ट लुक पा सकती हैं। बस आपको अपने लिए रंगों का चुनाव बहुत ही सावधानी के साथ करना चाहिए। आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से कलर का चुनाव करेंगी तो अधिक फैशनेबल और स्टाइलिश नजर आएंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों