Eid Fashion 2024: इस बार ईद पर स्टाइल करें गरारा, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

ईद के दिन अच्छा दिखने के लिए आपको पहले से ही सारी तैयारी कर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए ताकि आप उस दिन सबसे अलग नजर आएं।

latest designs ghagra suit eid look

रमजान के पाक महीने के बाद ईद मनाई जाती है। इस दिन का इंतजार लोग काफी बेसब्री से करते हैं। ईद का दिन जैसे ही पास आने लगता है हर किसी की शॉपिंग शुरू हो जाती है। कोई घर को सजाने का सामान खरीदता है तो किसी को पसंद होता है कि वो उस दिन अच्छा दिखने के लिए कपड़े खरीदे। अगर आपको भी ईद के दिन अच्छा दिखना पसंद है तो इसके लिए आप इस बार गरारा सूट स्टाइल करें। इसमें लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको कुछ नए डिजाइन के सूट स्टाइल करने का मौका मिलेगा।

गोटा वर्क गरारा सूट (Ghagra Suit)

Gota work gharar suit

ईद पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो इस बार ट्राई करें गोटा वर्क गरारा सूट। इसमें आपको ऊपर कुर्ती पर बारीक गोटा वर्क मिलेगा। नीचे के गरारा में चेक डिजाइन। वहीं दुपट्टे में आपको बॉर्डर पर गोटा मिलेगा। आप इसमें कलर के अलग-अलग ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। आप अगर इसके दुपट्टे को हैवी बनाना चाहती हैं तो मेचिंग कलर की टेस्ल को लगा सकती हैं। मार्केट में आपको यह सूट 500 से 1000 रुपये में मिल जाएंगे।

मिरर वर्क गरारा सूट

Mirror work gharar suit

आप ईद पर मिरर वर्क गरारा सूट को भी वियर कर सकती हैं। आजकल इस तरह के पैटर्न के सूट काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इसमें आपको ऊपर के कुर्ते पर कुछ जगहों पर हैवी मिरर वर्क मिलेगा। वहीं नीचे गरारा पर भी आपको वैसा ही सेम डिजाइन देखने को मिलेगा। जिससे सूट और ज्यादा अच्छा लगेगा। लेकिन दुपट्टा आपको सिंपल ही मिलेगा। जिससे सूट न ही ज्यादा हैवी और न ही सिंपल लगेगा। कलर और डिजाइन के लिए आप इसकी शॉपिंग मार्केट से करेंगी तो आपको मनपसंद सूट मिल जाएगा। जिसे आप इस ईद पर वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Latest Suit Designs: पतली दिखने के लिए सूट के इन लेटेस्ट डिजाइंस को करें अपनी वार्डरोब में शामिल

सीक्वेंस वर्क गरारा

Sequence Work gharar Suit

आप सीक्वेंस वर्क गरारा को भी इस ईद पर स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको पूरे सूट पर सीक्वेंस वर्क मिलेगा। लेकिन दुपट्टा लाइट वर्क में मिलेगा। आप इसमें सिल्क फैब्रिक का गरारा या नेट फैब्रिक के गरारा को इस ईद पर खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के गरारा आपको 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएंगे।

इस बार ईद पर गरार करें वियर। इस तरह के गरारा में आपको लेटेस्ट डिजाइन के सूट ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें स्टाइल करके आप लुक को सबसे अलग और खूबसूरत बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Fancy Salwar Suit: फैंसी लुक पाने के लिए परफेक्ट हैं सलवार-सूट के ये नए डिजाइंस, आप भी करें ट्राई

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP