Suit Design: आजकल सूट का ट्रेंड काफी चल रहा है। इसलिए आपको मार्केट में इसके अलग-अलग ऑप्शन भी देखने को मिल जाएंगे। इनमें से कुछ ऐसे डिजाइन होते हैं जो नई शादीशुदा लड़कियां भी पहन सकती हैं। इन्हें पहनकर किसी भी गेस्ट के घर जा सकती हैं। इन्हें ट्राई करने के बाद आपको भारी भरकम साड़ी पहनने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप यहां बताए गए सूट डिजाइन ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। ये आपके लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
आजकल लड़कियां ज्यादातर अनारकली सूट पहनना पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें उन्हें कई तरह के अलग-अलग ऑप्शन मिल जाते हैं। कोई इसमें चिकनकारी वर्क खरीदता है तो किसी को गोटा पट्टी वर्क काफी पसंद आता है। लेकिन अगर आपकी नई शादी हुई है तो इस बार आप हैवी सीक्वेंस वर्क वाले सूट को खरीदें। इसमें आपको अलग-अलग तरह के डिजाइन ऑप्शन और कलर मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप खूबसूरत लग सकती हैं। इनकी खास बात ये है कि इसके साथ आपको हैवी मेकअप या फिर ज्वेलरी वियर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरीके के सूट आपको मार्केट में 1000 से 2000 की रेंज में मिल जाएंगे।
HZ Tips: आप चाहे तो लाइट वर्क वाले सूट को भी ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपको स्ट्रेट सूट सेट पहनना पसंद है तो इसके लिए आप इस पैंट सेट कुर्ते को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको हैवी वर्क वाले सूट भी मिल जाएंगे। साथ ही लाइट वर्क वाले सूट भी मिलेंगे। इनकी खास बात ये है कि इसमें आप कलर ऑप्शन कई सारे सर्च कर सकती हैं। इस तरीके के सूट पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं। इनकी खास बात ये होती है कि ये दिखने में सिंपल होते हैं लेकिन पहनने के बाद काफी सुंदर लगते हैं। इस तरीके के सूट आपको मार्केट में 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: वेलवेट फैब्रिक से बने लूज सलवार-सूट में आप दिखेंगी कमाल
HZ Tips: इस तरीके के सूट के साथ आप मैचिंग ज्वेलरी और ओपन हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें हमेशा स्टाइलिश दिखना पसंद होता है। ऐसे में वो अलग-अलग तरह के डिजाइन को ट्राई करती हैं और स्टाइल करती हैं। आप भी अगर एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं तो शादी के बाद इस तरीके के प्लाजो सेट को भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको छोटी कुर्ती (प्लाजो सूट सेट डिजाइन) मिलेगी। इसके साथ प्लाजो। ये दिखने में जितना स्टाइलिश होता है पहनने के बाद उतना ही कम्फर्टेबल होता है। आप भी इन्हें ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Palazzo Designs: कुर्ती के साथ वियर करें प्लाजो के ये लेटेस्ट डिजाइन्स
HZ Tips: आप इसके साथ सिंपल लुक क्रिएट कर सकती हैं।
शादी के बाद इन सूट डिजाइन को ट्राई करें और परफेक्ट लुक क्रिएट करें।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।