ज्यादातर त्योहारों के मौके पर हम ट्रेडिशनल लुक पहनना पसंद करते हैं। वहीं महाशिवरात्रि आने वाली है और इस मौके पर हम लुक में चार चांद लगाने के लिए चूड़ियां पहनते हैं। चूड़ियों के रंग में ज्यादातर लाल हरे जैसे रंग-बिरंगे सेट को खूब पसंद किया जाता है।
मल्टी रंग की चूड़ियों में आपको कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, लेकिन इन्हें आप अपने हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं महाशिवरात्रि के लिए चूड़ियों के खास डिजाइंस और बताएंगे इन चूड़ी सेट के नए और खास डिजाइंस-
मल्टी-कलर चूड़ी सेट (Multi Colour Bangles)
मल्टी-कलर में आपको कई डिजाइंस और पैटर्न मिल जाएंगे। वहीं आप इस तरह की चूड़ी सेट में पर्ल, स्टोन या शिमर डिजाइन के कंगन भी जोड़कर सेट बना सकती हैं और हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं। कंगन के अलावा आप हाथों में 4-4 कर के अलग-अलग रंगों वाली चूड़ियां पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: होने वाली दुल्हन के लिए बेहद खास हैं बिछिया के ये नए डिजाइंस
लाल और गोल्डन चूड़ी सेट (Red Golden Bangle Set)
रेड कलर को चूड़ियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं इसमें आपको डार्क और वार्म से लेकर ब्राइट रेड कलर में भी चूड़ियों के काफी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। वहीं इन चूड़ियों के साथ में शिमर वाली चूड़ियां पहन सकती हैं। इसके अलावा आप इनके साथ और भी कंट्रास्ट बनाकर अलग-अलग रंगों की चूड़ियां पहन सकती हैं।
गोल्डन कलर चूड़ी सेट (Golden Colour Bangle Set)
चूड़ियों के लिए फैंसी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो गोल्डन कलर से बेस्ट कोई कलर कॉम्बिनेशन हो ही नहीं सकता है। गोल्डन में आपको कई डार्क और लाइट शेड्स में शिमर, बीड्स, स्टोन वर्क जैसे कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इनमें आप किसी पेस्टल से लेकर डार्क कलर के साथ पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:भारी हाथों पर खूब जचेंगी चूड़ी के ये खूबसूरत सेट, देखें नए डिजाइंस
लाल-हरी चूड़ी सेट (Red Green Bangle Set)
सुहागन ज्यादातर लाल और हरी रंग की चूड़ियों का सेट बनाकर पहनना पसंद करती हैं। इसमें आप चाहे तो चौड़े डिजाइन के कंगन बीच में लगाकर भी पहन सकती हैं। लाल और हरी चूड़ियों के अलावा आप हरी और पीले रंग की चूड़ियों का सेट बनाकर पहन सकती हैं।
अगर आपको महाशिवरात्रि के लिए चूड़ी के ये नए डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने का आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: bangles by leshya, flipkart, etsy, punjabi traditional jewellery
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों