Kurtis for short Height girls: छोटे कद की लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये 3 लेटेस्ट कुर्ती डिजाइन

Best Kurti Designs for short height girls: यदि आपकी हाइट भी शार्ट है और आप कुर्ती डिजाइन के सलेक्शन को लेकर कंफ्यूज रहती हैं, तो आज हम आपको ऐसे कुर्ती डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे शार्ट हाइट गर्ल्स आइडिया ले सकती हैं।
best kurtis for short heights

हमेशा अपनी कद-काठी के हिसाब से ऑउटफिट का चयन करना चाहिए। ऐसा करने से हमारा लुक परफेक्ट नजर आता है। वहीं अधिकतर लड़कियां जींस टॉप के अलावा कुर्ती पहनना भी पसंद करती हैं। कुर्ती में आपका लुक काफी कम्फर्टेबल और स्मार्ट लगता है। कुर्ती को आप जींस और लैगिंग्स किसी के संग भी स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में आपको तरह-तरह के डिजाइन और फैब्रिक वाली कुर्तियां मिल जाएंगी। ऐसे में आप अपने अनुसार उनका चयन कर सकते हैं। कुर्ती एक ऐसा पहनावा हैं जिसे आप ऑफिस से लेकर किसी फंक्शन और पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। इसके संग क्लासी झुमके और एक बढ़िया सी हेयर स्टाइल आपका लुक कंप्लीट कर देती है। ऐसे में यदि आपको भी कुर्ती पहनना पसंद है और आपकी हाइट छोटी है तो आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट कुर्ती के डिजाइन लेकर आए हैं। जिनसे आप इंस्पिरेशन लेकर उन्हें ट्राई कर सकती हैं। आइए देखें कुछ कुर्ती डिजाइन।

छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए कुर्ती डिजाइन (Kurti Designs for short height girls)

यदि आपकी हाइट छोटी है तो आप इस तरह की कुर्ती में खुद को अट्रैक्टिव लुक दे पाएंगी। यह कुर्तियां समर सीजन के लिए तो एकदम परफेक्ट चॉइस हैं।

1. स्ट्रेट कुर्ती

स्ट्रेट कुर्ती हमेशा से ही फैशन में रही हैं। इस तरह की कुर्तियां हर कोई पहनना पसंद करता है। इसमें आपका लुक एकदम एलिगेंट लगता है। इसमें आपको कई तरह के कलर, पैटर्न और स्टाइल मिल जाएंगे। इनको आप लैगिंग या जींस दोनों के संग कैरी कर सकती हैं। इसके संग ऑक्सीडाइज झुमके ओपन हेयर और वेजिस हील्स बेस्ट लुक देती हैं।

straight kurti

2. नायरा कट कुर्ती

नायरा कट कुर्ती कुछ समय पहले फैशन का हिस्सा थीं। यह कुर्तियां आपके लुक को स्टाइलिश लुक देती थीं। यह जींस के संग काफी ग्लैमरस लुक देती हैं। यंग गर्ल्स के लिए ऐसी कुर्तियां बेस्ट रहती हैं। इनके संग आप मैचिंग कलर की झुमकी पहन सकती हैं। साथ में मोजड़ी जूती बेस्ट रहेगी। इसके संग पोनी हेयर स्टाइल आपके लुक को परफेक्ट बन देगी। शार्ट हाइट वाली लड़कियां ऐसी कुर्तियां जरूर ट्राई करें।

ये भी पढ़ें:सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश आप लगेंगी ! इन नायरा कट कुर्ती को पहनकर

naira cut kurti

3. चिकनकारी फ्रॉक स्टाइल कुर्ती

चिकनकारी वर्क गर्मियों में काफी ग्रेसफुल लुक देता है। इसमें आपको कई तरह के फैब्रिक और पैटर्न मिल जाते हैं। ऐसे में छोटे कद वाली लड़कियों के लिए ऐसी फ्रॉक स्टाइल कुर्तियां परफेक्ट रहती हैं। इनको आप जींस के संग स्टाइल करके अपने लुक को क्लासी टच दे सकती हैं। यह ऑफिस से लेकर शॉपिंग और वेकेशन हर जगह जचती हैं।

ये भी पढ़ें: Short Chikankari Kurti: समर वार्डरोब में ऑफिस के लिए सेट कर लें ये शार्ट चिकनकारी कुर्तियां, लुक दिखेगा गजब

chikankari short kurti

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: myntra/God Bless/HERE&NOW/TextileNow

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP