बहन और भाभी के हाथों पर खूब जंचेंगे राखी के ये लुंबा डिजाइन

रक्षाबंधन पर अपनी बहन और भाभी के हाथों पर आप भी सजा सकती हैं ये खूबसूरत लुंबा डिजाइंस। 

cheap and best lumba designs pics

रक्षाबंधन का त्योहार वैसे तो भाई बहन का त्‍योहार होता है, मगर इस पर्व पर बहनों, भाभियों और ननदों को भी राखी बांधी जाती हैं। दरअसल, रक्षाबंधन के त्‍योहार पर बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधती है और उसके सुखी जीवन की कामना करती है।

मगर भाई अगर शादीशुदा है, भाई के साथ-साथ बहनें भाभियों को भी रक्षा सूत्र बांधती हैं, इसे लुंबा कहा जाता है। लुंबा भाभी, बहन, ननद, बेटियों और भांजी एवं भतीजियों को बांधा जाता है। पहले के समय में तो यह केवल रेशम के धागे से तैयार किया जाता था और बहुत ही साधारण सा नजर आता था।

मगर अब बाजार फैंसी एवं डिजाइन लुंबा से पटे पड़े रहते हैं। आपको लुंबा में एक से बढ़कर एक डिजाइन मिलेंगे। इतना ही नहीं, आप रेशम के धागे से लेकर मेटल और सोने या चांदी के लुंबे भी खरीद सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको इसके कुछ डिजाइंस दिखाते हैं।

Rakhi Designs Pictures

कपड़े का लुंबा

अगर आप लाइट वेट लुंबा तलाश रही हैं, मगर वह दिखने में डिजाइनर लगे, तो आपको तस्‍वीर में नजर आ रहे लुंबा बहुत ही आसानी से बाजार में मिल जाएंग। यह राजस्थानी पैटर्न में होते हैं और कलरफुल कपड़ों से तैयार किए जाते हैं। इन पर गोटा पट्टी का काम भी होता है।

मूल्‍य- आपको इस तरह के लुंबा डिजाइन 100 रुपयेसे 200 रुपयेतक मिल जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें- अपनी राखी थाली को इन चीजों से करें डेकोरेट, लगेगी बेहद खूबसूरत

ladies lumba aka rakhi designs

लुंबा मोर डिजाइन

मोर को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है और जब बात एथनिक डिजाइन की आती है, तो मोर डिजाइन को महिलाएं खूब पसंद करती हैं। आप इस मोर डिजाइन में खूबसूरत लुंबे भी अपनी बहन या भाभी के लिए खरीद सकती हैं। आपको इसमें चांदी, सोने, मीनाकारी, मोती वर्क, कुंदन वर्क और फिलगिरी आर्ट वाले लुंबे भी मिल जाएंगे।

मूल्य- 250 रुपयेसे 500 रुपयेतक में मिल जाएंगे। वहीं अगर आप सोने या चांदी का लुंबा लेंगी तो इसकी कीमत वजन और भाव के हिसाब से आपको चुकानी पड़ेगी।

ladies lumba picture

ब्रेसलेट वाला लुंबा

महिलाओं को हाथों में चूड़ी के अलावा ब्रेसलेट पहनने का भी बहुत शौक होता है। ऐसे में आप ब्रेसलेट वाला सुंदर सा लुंबा खरीद कर अपनी बहन या भाभी को पहन सकती हैं और उनका दिल खुश कर सकती हैं। आपको बाजार में बहुत सारे सुंदर-सुंदर ब्रेसलेट वाले लुंबा मिल जाएंगे। इन्‍हें रक्षाबंधन के बाद भी किसी अवसर पर ज्वेलरी की तरह हाथों में पहना जा सकता है।

मूल्‍य- 250 रुपयेसे 500 रुपयेतक मिल जाएंगे।

rakhi for female

कड़े वाला लुंबा डिजाइन

आजकल कड़े नुमा डिजाइन वाला लुंबा डिजाइन भी बाजार में खूब देखा जा रहा है। इसमें बहुत सारी डिजाइंस आपको मिल जाएंगी। इन्हें आप जैसे हाथों में चूड़ी पहनती हैं, वैसे आप कड़े की तरह पहन सकती हैं। यह आपके एथनिक लुक को भी और ज्यादा इंहैंस करते हैं।

मूल्य- बाजार में इस तरह का लुंबा 50 रुपयेसे लेकर 250 रुपयेतक आपको आसानी से मिल जाएगा।

यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP