इस मार्केट में बहुत ही सस्ते दामों में मिलता है चूड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन  

अगर चूड़ियों की शॉपिंग करना चाहती हैं, तो एक बार फिरोजाबाद की लोकल मार्केट जरूर विजिट करें। 

firozabad chudi market picture

हर शहर की अपनी एक खासियत होती है। जैसे कानपुर शहर चमड़े के व्यापार की वजह से पहचाना जाता है, लखनऊ की पहचान चिकनकारी से है, वहीं उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद को कांच की चूड़ियों के लिए जाना जाता है।

देश के ऐतिहासिक शहरों की फेहरिस्त में एक नाम फिरोजाबाद का भी आता है। यह शहर अकबर के शासनकाल में बस। इसे बसाने वाला था फिरोजशाह मंसब डार। हालांकि, पहले इसका नाम चंद्वार था। यह शहर अपने कांच के सामान के लिए फेमस है। खासतौर पर यहां की कांच की चूड़ियां विश्वप्रसिद्ध हैं।

वैसे तो देश में और भी कई शहर है, जो विशेषतौर पर चूड़ियों के लिए फेमस हैं। मगर फिरोजाबाद में कांच की चूड़ियों का बहुत विशाल बाजार है और यहां जैसी कांच की चूड़ियां शायद आपको देश में और कहीं नहीं मिलेंगी, साथ ही यहां पर कांच की चूड़ियों की डिजाइंस भी आपको भरपूर देखने को मिलेंगी।

firozabad market

कहां से लें फिरोजाबाद में चूड़ियां

आपको बता दें कि फिरोजाबाद मेंचूड़ियों का होलसेल मार्केट है। यहां आपको रंग बिरंगी सिंपल और फैंसी दोनों तरह की चूड़ियां बहुत ही सस्ते दामों मिल जाएंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि आस-पास के शहरों से महिलाएं खास चूड़ियों की शॉपिंग के लिए फिरोजाबाद आती हैं। यहां से भी चूड़ियों का माल अन्य शहरों में बिक्री के लिए जाता है।

वैसे तो फिरोजाबाद में चूड़ी बनाने वाले बड़े-बड़े कारखाने हैं, मगर यहां की सागर मार्केट, बादशाह मार्केट, हाजी नजीर मार्केट आदि कुछ ऐसे चूड़ी बजार हैं, जहां से आप दर्जनों चूड़ियों के नए डिजाइन खरीद सकती हैं।

कैसी चूड़ियां मिलती हैं?

आपको यहां पर केवल कांच की सिंपल चूड़ियां ही नहीं बल्कि कड़े भी मिल जाएंगे। यहां आपको कांच पर सीप वर्क, कुंदन वर्क, किरकिरी वर्क, रेशम वर्क, जरकन वर्क आदि की चूड़ियां मिल जाएंगी।

इसे जरूर पढ़ें- हाथों में चूड़ियां पहनते वक्त आती है दिक्कत तो अपनाएं ये आसान टिप्स

firozabad

क्‍या हैं चूड़ियों के दाम?

यहां आपको सिंपल साड़ियां मात्र 5 रुपए से लेकर 12 रुपए दर्जन मिल जाएंगी। वहीं कामदार और फैंसी चूडि़यां आपको 20 से 50 रुपए दर्जन भी मिल जाएंगी। आप यहां अपनी साड़ी, सलवार सूट और लहंगे की मैचिंग की ढेरों डिजाइनर चूड़ियां खरीद सकती हैं। इतना ही नहीं आपको यहां पर डिजाइन चूड़ी सेट भी बहुत ही कम रेट्स में मिल जाएंगे।

यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP