जब शरीर का वजन बढ़ता है तो केवल कपड़े ही छोटे नहीं होते हैं बल्कि हाथ में पहनने वाली चूड़ियां भी छोटी पड़ जाती हैं। ऐसे में कई बार आपकी महंगी और प्रिय चूड़ियां धरी की धरी ही रह जाती हैं। कई बार तो टाइट होने की वजह से पहनते वक्त कांच की चूड़ियां टूट भी जाती हैं और ऐसा होने पर कई बार चोट भी लग जाती है।
इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपकी चूड़ियां छोटी हो गई हैं और कलाई में आसानी से नहीं आती हैं तो आप किन विधियों को अपना कर बिना खुद को नुकसान पहुंचाएं और चूड़ियों को तोड़े बिना कैसे पहन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इस वजह से शादीशुदा महिलाएं पहनती हैं चूड़ियां, जानें हिंदू धर्म में चूड़ियों का महत्व
इस विधि से अगर आप टाइट चूड़ी हाथों में पहन रही हैं तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए-
वेजिटेबल प्लास्टिक आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी, इस प्लास्टिक की मदद से चूड़ी पहनने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
इसे जरूर पढ़ें: चूड़ियों की मदद से अपने घर को इस तरह बनाएं कलरफुल
अगर आपके हाथ चिकने होंगे तो भी आप चूड़ियों को आसानी से पहन सकती हैं। इसके लिए आप हैंड मॉइश्चराइजर(ड्राई हाथों के लिए टिप्स) या फिर हैंड क्रीम का प्रयोग कर सकती हैं। वैसे तो आप घी या फिर नारियल का तेल लगा कर भी हाथों में चूड़ियां पहन सकती हैं, मगर इससे आपके हाथ ज्यादा ही चिकने हो जाएंगे। इसलिए आपको इनके स्थान पर हैंड क्रीम लगानी चाहिए।
हाथों में साबुन लगा कर चूड़ियां पहनने की ट्रिक पुरानी है। अगर आपके हाथ साबुन लगाने से ड्राई हो जाते हैं तो आप किसी अच्छी ब्रांड का हैंड वॉश भी इस्तेमाल कर सकती हैं। हाथों में हैंड वॉश लगाने पर आपे हाथों में चिकनाहट आ जाएगी और चूड़ियां आसानी से कलाई में उतर जाएंगी।
नोट- अगर आप बहुत टाइट कांच की चूड़ी या कड़े पहन रही हैं, तो आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि वह टूट कर आपको चुभ न जाए। अपनी कलाई के साइज से 1 नंबर छोटी चूड़ी के साथ ही ऊपर बताई गई विधियों को अपनाएं।
अगर आपकी भी प्रिय चूड़ियां टाइट हो गई हैं तो ऊपर बताई गई विधि को अपनाएं और उन्हें पहनें। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।