Kurti Set: नवरात्रि के नौ दिनों में ऑफिस में बदल-बदल कर पहने कुर्ती से के ये डिजाइंस, आपकी ड्रेसिंग सेंस की सब करेंगे तारीफ

नवरात्रि के खास मौके पर ऑफिस में पहनें ये खूबसूरत कुर्ती सेट्स। जो देखेगा, वो पूछेगा आपसे स्‍टाइल टिप्‍स। लेख पर क्लिक करें और कुर्ती सेट डिजाइंस देखें।
image

नवरात्रि का त्योहार न केवल आध्यात्मिकता का होता है बल्कि लोग इसे उत्‍सव की तरह मनात हैं। इस त्‍योहार के दौरान नौ दिन हर पल एक उत्‍सव होता है। इस दौरान आपको कई पार्टी, इवेंट और समारोह का हिस्‍सा बनने का मौका मिलता है। इन सब के अलावा दफ्तरों में भी नवरात्रि थीम पर एथनिक लुक में आने की प्रतियोगिता रहती है। जाहिर है, हर दिन के लिए आप एक नई पोशाक तलाशती होंगी। चलिए आज हम आपको कुछ कुर्ती सेट के डिजाइंस दिखाते हैं, जिन्‍हें आप नवरात्रि में अपने ऑफिस लुक के लिए चुन सकती हैं।

इस लेख में हम नवरात्रि के नौ दिनों में ऑफिस के लिए विभिन्न कुर्ती सेट के डिजाइंस और स्टाइलिंग टिप्स पर चर्चा करेंगे। आइए जानते हैं इन शानदार कुर्तियों के बारे में:

Kurti set new trend

1. अंगरखा स्टाइल कुर्ती सेट

अंगरखा स्टाइल कुर्ती सेट आपके लिए क्लासिक और पारंपरिक विकल्प है, जो आपकी ऑफिस वॉर्डरोब को और भी आकर्षक बना सकता है। यह कुर्ती सेट आमतौर पर आप किसी भी ओकेशन पर पहन सकती हैं, मगर ऑफिस में भी इसे आप आराम से कैरी कर सकती हैं और इसमें आपको वेराइटी भी मिल जाएगी। इसे आप चूड़ीदार या पैंट के साथ पहन सकती हैं। इसे सादे या चटक रंगों में चुनें, ताकि आपकी ड्रेसिंग सेंस की तारीफ हो सके। इसके साथ साधारण ज्वेलरी जैसे इयररिंग्स या एक स्टेटमेंट कंगन पहनें।

इसे जरूर पढ़ें-Daily Wear Kurti: रोजाना पहनने के लिए आरामदायक और स्टाइलिश हैं कुर्ती के ये डिजाइंस, सस्ते में जाएगी मिल

Kurti set ladies

2. सिमेट्रिकल स्टाइल कुर्ती सेट

सिमेट्रिकल स्टाइल कुर्तियां आधुनिकता और ट्रेंड का अनोखा मिश्रण हैं। इन कुर्तियों की हेम लाइन कहीं से छोटी कहीं से बड़ी होती है और इस स्‍टाइल को बहुत ज्‍यादा पसंद किया जाता है। ऑफिस में इसे पहनने का एक लाभ यह है कि यह भी है कि आपको इन्‍हें पहनकर कंफर्टेबल महसूस होगा। आप इसे एक पतले दुपट्टे के साथ स्टाइल कर सकती हैं, जो आपके लुक को और भी ग्रेसफुल बनाएगा। इसमें विभिन्न प्रिंट्स और रंगों का चयन करें, ताकि हर दिन एक नया लुक आपको मिल सके।

Kurti set fashion

3. स्ट्रेट ए-लाइन स्टाइल कुर्ती सेट

स्ट्रेट ए-लाइन कुर्तियां किसी भी महिला की वॉर्डरोब में एक जरूरी आइटम है। आपके पास भी ए-लाइन कुर्तियों में बहुत सारे विकल्‍प मौजद होंगे। ये कुर्तियां सीधी और फ्लोई होती हैं, जो हर प्रकार की बॉडी टाइप पर शानदार लगती हैं। आप इन्हें ऑफिस में जींस या लैगिंग के साथ पहन सकती हैं। इन कुर्तियों में कई प्रकार के रंग और प्रिंट उपलब्ध होते हैं, जो आपके नवरात्रि लुक को और भी ज्‍यादा फैशनेबल बनाते हैं। इसके साथ आप एक साधारण सा टोट बैग और फ्लैट जूतियां पहनकर अपना लुक कंप्‍लीट कर सकती हैं ।

इसे जरूर पढ़ें-ऑफिस में न्यू लुक पाने के लिए जींस के साथ स्टाइल करें ये कश्मीरी कुर्ती, देखें डिजाइंस

Kurti set new

4. लहरिया कुर्ती सेट

लहरिया प्रिंट वाली कुर्तियां भारतीय संस्कृति का प्रतीक होती हैं और नवरात्रि के दौरान यह एक बेहतरीन विकल्प बन सकती हैं। इनको देखकर ही फेस्टिव फीलिंग आती है। इन कुर्तियों में धारियों का खास प्रिंट होता है, जो आपको एक युवा और ताजगी भरा लुक देता है। इसे आप प्लेन पैंट्स या स्कर्ट के साथ पहनकर एक आकर्षक और ऑफिस-फ्रेंडली लुक पा सकती हैं। ज्वेलरी के लिए स्टड इयररिंग्स और कढ़ाईदार चप्पलें चुनें, ताकि आपका लुक और भी आकर्षक बने।

5. बाटिक कुर्ती सेट

बाटिक वर्क वाली कुर्तियां अपने खास प्रिंट और रंगों के लिए जानी जाती हैं। बाटिक का काम हैडमेंड होता है। इसलिए इन कुर्तियों को महत्‍व और भी बढ़ जाता है। यह वर्क उनकी खूबसूरती और भी बढ़ा देता है। नवरात्रि के दौरान, आप इन कुर्तियों को ऑफिस में आसानी से पहन सकती हैं। इनकी विशेषता यह है कि ये हर मौसम में कंफर्टेबल होती हैं। इन्हें आप एक साधारण पैंट के साथ भी पहन सकती हैं। साथ में एक रंग-बिरंगा दुपट्टा ले कर अपने लुक को और भी खास बना सकती हैं।

Kurti set for festival

6. सिल्क कुर्ती सेट

सिल्क की कुर्तियों में आपको अनेक विकल्‍प मिल जाएंगे। ये कुर्तियां न केवल आपको एक लग्‍जीरियस लुक देती हैं बल्कि इन्‍हें ऑफिस में अगर आप पहन कर जाएंगी, तो लोगों की नजर आपके ऊपर से हटेगी नहीं। सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसमें आपको हैवी और लाइट इतनी सारी वेराइटी मिल जाएंगी कि आपके लिए किसी एक को चुनना मुश्किल होगा। ये कुर्तियां आरामदायक होने के साथ-साथ एलीगेंट भी होती हैं। नवरात्रि के दौरान, आप इन्हें फेस्टिवल लुक के लिए पहन सकती हैं। इन्हें वाइड पैंट या पटियाला सलवार के साथ पहनकर एक ट्रेडिशनल लुक प्राप्त कर सकती हैं।

Kurti set latest

7. ब्रोकेड कुर्ती सेट

ब्रोकेड फैब्रिक वाली कुर्तियां भी आजकल ट्रेंड में हैं और इनका लुक भी ऑफिस के लिए परफेक्‍ट होता है। ये कुर्तियां आमतौर पर फेस्टिवल या खास अवसरों के लिए होती हैं, लेकिन ऑफिस में भी इन्हें पहना जा सकता है। इनके साथ आप साधारण फैब्रिक की प्लेन पैंट या जींस पहन सकती हैं।

नवरात्रि के इस खास मौके पर, आप अपने ऑफिस ड्रेसिंग सेंस को खूबसूरत कुर्तियों के साथ और भी बेहतर बना सकती हैं। उपर्युक्त कुर्ती सेट्स और स्टाइलिंग टिप्स का ध्यान रखते हुए, आप न केवल अपने लुक को निखारेंगी, बल्कि अपने सहकर्मियों की भी तारीफें बटोरेंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- woman_clothing_07/ instagram, kurti__colllection/instagram,rkcollectionn_/instagram,theversatile_shell/instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP