Jewellery Designs: करवा चौथ पर हर महिला अपने लिए अलग-अलग सामान की शॉपिंग करती है। किसी को कपड़े खरीदना पसंद होता है तो कोई अपने आउटफिट के साथ ज्वेलरी खरीदना ज्यादा पसंद करता है। अगर आपको भी ज्वेलरी का शौक है तो इस दिवाली आप अपने आउटफिट के साथ कुंदन वर्क ज्वेलरी वियर कर सकती हैं। ये काफी क्लासी लगती हैं और दिखने में स्टाइलिश लगती हैं। चलिए बताते हैं आप किस तरह की ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
पीकॉक डिजाइन ज्वेलरी (How To style Jewellery On Diwali)
अगर आपको हैवी नेकलेस सेट पहनने का शौक है तो इसके लिए आप इस तरीके के पीकॉक डिजाइन वाले सेट को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग डिजाइन मिलेंगे। इस तरह के नेकलेस काफी अच्छे लगते हैं। इन्हें स्टाइल करने के बाद आपको ज्यादा ज्वेलरी वियर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरीके के नेकलेस को आप साड़ी और सूट के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट में ये आपको 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएंगे।
HZ Tips:इस तरीके के नेकलेस के साथ आप लाइट मेकअप कर सकती हैं।
कुंदन वर्क बैंगल्स (Jewellery Designs For Diwali Outfits)
जब आप गले में सेट स्टाइल करेंगी तो इसके साथ आपको कुंदन वर्क बैंगल्स भी वियर कर सकती हैं। इस तरीके के बैंगल्स दिखने (चोकर सेट) में हैवी लगते हैं। लेकिन होते लाइट वेट हैं। आप इन्हें चूड़ियों के साथ मैच करके वियर कर सकती हैं। खास बात ये है कि, इन्हें स्टाइल करने से आपके हाथों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाएगी। आप इसमें अलग-अलग कलर और डिजाइन के बैंगल्स वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: वेडिंग फंक्शन के लिए ट्राई करें कुंदन ज्वेलरी के ये लेटेस्ट डिजाइंस
कुंदन वर्क इयररिंग्स (Trendy Earrings Designs)
इयररिंग्स आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन के मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप अपने लुक में चार चांद (कुंदन वर्क इयररिंग्स) लगा सकती हैं। इनकी खास बात ये होती है कि, इन्हें स्टाइल करने के बाद आपको नेकलेस वियर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें आप लॉन्ग इयररिंग्स और स्टड वियर कर सकती हैं। मार्केट में आपको इयररिंग्स 200 से 500 की रेंज में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: कुंदन वर्क वाले इयररिंग्स के ये डिजाइंस हैं लेटेस्ट, देखें तस्वीरें
कुंदन ज्वेलरी में आप मांग टीका और रिंग भी वियर कर सकती हैं। इससे भी लुक कंप्लीट हो जाता है। साथ ही आप खूबसूरत नजर आती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों