शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अधिकतर लड़कियां जिनकी शादी होने वाली है। वह अपने आउटफिट को लेकर काफी परेशान रहती हैं। शादी ब्याह को यादगार बनाना हर लड़की की इच्छा होती है। अगर आप भी अपनी शादी को यादगार बनाना चाहती हैं और शादी में पहनने के लिए खूबसूरत आउटफिट खोज रही हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा के कुछ ऐसे आउटफिट बताएंगे, जिसे रीक्रिएट कर आप भी शादी में अपना जलवा बिखेर सकती हैं।
अग्रता शर्मा से लेंआउटफिट आइडियाज
अगर आप भी अपनी शादी में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अग्रता शर्मा का ये ग्रीन लहंगा और वी नेक एल्बो स्लीव्स के साथ बना ब्लाउज पहन सकती हैं। आप इस लहंगा चोली के साथ लहरिए वाला दुपट्टा और ग्रीन ज्वेलरी सेट भी शामिल कर सकती हैं। इसमें आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी। आप चाहे तो इस ड्रेस को हल्दी या मेहंदी फंक्शन में पहन सकती हैं। इसे पहनकर आप सभी मेहमानों के बीच अपना जलवा बिखेर सकती हैं और अपनी शादी को यादगार बना सकती हैं। आप इस ड्रेस को टेलर से बनवा सकती हैं या ऑनलाइन खरीद सकती हैं।
अग्रता शर्मा का येलो साड़ी लुक
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और कुछ यूनिक आउटफिट ट्राई करना चाहती हैं, तो अग्रता शर्मा का ये येलो साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं। यह आउटफिट भी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे पहनकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। यही नहीं इस ड्रेस के साथ आप मेकअप, एक्सेसरीज और हेयर स्टाइल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। आप चाहें तो इस आउटफिट को बनवा सकती है या इसे ऑनलाइन खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें:इन आइवरी साड़ी डिजाइन को देख, आप भी बना लेंगी इन्हें खरीदने का मन
अग्रता शर्मा का घेरदार लहंगा
अपनी शादी में फैशन का तड़का लगाने के लिए आप अग्रता शर्मा के इस घेरदार लहंगे को फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं। इसी के साथ नेट का दुपट्टा भी आपके लुक को पूरा करेगा। इस आउटफिट को भी आप अपनी शादी में किसी भी रस्म में पहन सकती हैं। यह दिखने में इतना खूबसूरत है कि हर कोई आपसे इस आउटफिट के बारे में आकर चर्चा करेगा। आप इस लहंगे को पहनकर मेहमानों के बीच अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। यह लहंगा न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगा, बल्कि गर्मी के मौसम में आप इसे पहनकर कंफर्टेबल महसूस कर सकती हैं।
अग्रता शर्मा का रेड साड़ी लुक
अगर आप अपनी शादी में साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो विश्वास कुमार की बेटी अग्रता शर्मा का ये साड़ी लुक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इस लुक को रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। यह आउटफिट स्टाइलिश होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी है। आप इसे बनवा सकती हैं या ऑनलाइन खरीद सकती हैं। इसके साथ मैचिंग ज्वैलरी, हेयर स्टाइल और हाई हील्स पहनकर आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों