भारतीय महिलाओं में सलवार कमीज रोजमर्रा की एक वेशभूषा है। ऑफिस, शादी या किसी और फंक्शन में हम बॉलीवुड सितारों से लेकर आम आदमी तक सभी को सलवार सूट पहने देखते हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि सलवार कमीज को कब से पहना जा रहा है । पहले यह कैसा दिखाई देता था ?
सलवार कमीज असल में पंजाबी वेशभूषा है। यह पंजाबी महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला पारंपरिक परिधान है। इसमें एक पतलून यानी पैंट और एक कमीज होती है और इसके साथ आमतौर पर दुपट्टा जोड़ा जाता है। समय के साथ इस पोशाक में बहुत सारे परिवर्तन होते रहे। आज पूरे भारत में सलवार कमीज के तरह-तरह के रूप पहने जाते हैं।
सलवार कमीज उर्दू भाषा के फारसी का शब्द है । ऐसा कहा जाता है कि सलवार कमीज की उत्पत्ति मुगल काल में हुई थी। जहां पर स्त्री और पुरुष दोनों ही सलवार कमीज को अलग अलग तरीके से पहनते थे। उस समय महिलाएं सलवार कमीज के साथ अलग-अलग तरह के आभूषण भी पहना करती थी। मुगल महिलाएं ज्यादातर मलमल, सिल्क और वेलवेट जैसी कपड़ों से बनी सलवार कमीज को पहना करती थीं। क्योंकि उस समय ये कपड़े बहुत ही महंगे हुआ करते थे।
मुगल काल में भी सलवार कमीज की तरह-तरह की बनावट हुआ करती थी। जिसमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय अनारकली सूट था। अनारकली सूट मुगल दरबारी और शाही परिवारों में लोकप्रिय वस्त्रों में से एक था। आज भी महिलाएं अनारकली सूट को बेहद पसंद करती हैं ।
आधुनिक समय में यानी अभी के समय में भारत में पारंपरिक की तुलना के पहनावे में बहुत अंतर आया है। अब महिलाएं कमीज को सलवार के साथ ही ना पहनकर जींस, प्लाज़ो और स्कर्ट आदि के साथ भी पहनती हैं।
अनारकली सूट पैरों तक फ्रॉक स्टाइल टॉप होता है जिसमें ज्यादा फ्रिल्ल देखने को मिलता है। अनारकली को आमतौर पर चूड़ीदार बॉटम के साथ पहना जाता है। अब कॉटन से लेकर सिल्क तक आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी फैब्रिक में अनारकली सूट को लें सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:क्या आप भी जानती हैं कुर्ता और कुर्ती के बीच अंतर?
इसके नाम से ही पता चलता है, कि यह पंजाब की शाही पोशाक में से एक है। जिसे पंजाबी परिवारों में महिलाएं पहनती हैं। लेकिन आज हम इसे हर दूसरी महिला को पहने देखते हैं। इसकी सलवार की प्लेट बेल्ट के जस्ट नीचे से ही शुरू हो जाती है और आखिर तक बनाई जाती हैं। इसे महिलाएं शॉर्ट कुर्ती या कुर्ते के साथ पहनना पसंद करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:क्या आप भी जानती हैं शरारा और गरारा के बीच अंतर?
प्लाज़ो आजकल भारतीय महिलाओं की सबसे पहली पसंद होती जा रही है। यह न केवल स्टाइलिश दिखता है बल्कि पहनने में भी बहुत आरामदायक होता है। इसे महिलाएं कुर्ते, कुर्तियां, टीशर्ट या क्रॉप टॉप के साथ पहनती हैं। इसे किसी भी उम्र की महिला बहुत आसानी से पहन सकती है।
इसके अलावा सलवार सूट और भी तरीकों के मिलते हैं, जैसे धोती कुर्ता, अफगानी सलवार और हरेम सलवार आदि। आप ऑनलाइन अपनी पसंद के अनुसार इसे ले सकती हैं, जो आपको एक पारंपरिक लुक दें। इस बार जब भी आप कभी सलवार सूट लें तो इसका इतिहास जरूर जान लें।
आपको सलवार कमीज के इतिहास की कितनी जानकारी थी, हमें फेसबुक पर कमेंट कर जरूर बताएं और इसे लाइक और शेयर करना ना भूले। ऐसे ही और दिलचस्प लेखों के लिए जुड़ें रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image credit-pinterest,instagram,wikimedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।