इस हाई नेक क्रॉप टॉप में जान्हवी कर रही हैं नए फैशन गोल्स सेट, आप भी देखें तस्वीरें

पिछले दिनों जान्हवी हाई नेक क्रॉप टॉप में नजर आईं। इस लुक में वह बेहद ब्यूटीफुल और ग्लैमरस लग रही थीं।

janhvi kapoor style breakdown m

धड़क गर्ल जान्हवी कपूर जिस तरह हमेशा अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करती हैं, उसके कारण वह बॉलीवुड की फैशनिस्ता बन गई हैं। अपनी पहली ही फिल्म से जान्हवी अपने स्टाइल के कारण काफी चर्चा में रहती है। फिर चाहे बात सलवार कमीज की हो या ईवनिंग गाउन की, यहां तक कि साड़ी को भी जान्हवी बेहद खूबसूरत अंदाज में पहनती हैं। जान्हवी कभी भी अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं चूकतीं और यही कारण है कि अपने हर लुक से जान्हवी नए फैशन गोल्स सेट कर रही हैं। उनका हर नया लुक पहले से कहीं बेहतर होता है। हाल ही में जान्हवी ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

इसे जरूर पढ़ें-पार्टी में दिखना है स्टाइल में तो जान्हवी की इस bodycon dress को करें कॉपी

इस लुक में जान्हवी बेहद डिफरेंट नजर आ रही थी। जान्हवी ने व्हाइट एंड निऑन कलर में हाई नेक क्रॉप टॉप पहना। जान्हवी का यह लुक एक विंटर वाइब्स दे रहा था। उनका यह लुक देखकर यकीनन आप भी उनकी कायल हो जाएंगी। तो चलिए देखते हैं उनका यह स्टाइल-

ऐसा था लुक

janhvi kapoor style breakdown ideas

जान्हवी का यह लुक उनके पिछले सभी लुक्स से काफी डिफरेंट और बेहद स्टाइलिश था। इस लुक में जान्हवी ने डिजाइनर Wesley Harriott द्वारा डिजाइन किया गया व्हाइट एंड निऑन कलर में हाई नेक क्रॉप टॉप पहना था। इस टॉप का स्टाइल की इसे बेहद खास बना रहा था। इस टॉप में सबसे इसका कटआउट डिजाइन बेहद अट्रैक्टिव और खास है। यह वाइट जिप इन हाई नेक नियॉन टॉप है। जान्हवी ने इस टॉप के साथ इसी ब्रांड की व्हाइट स्कर्ट को टीमअप किया।

यह आउटफिट बॉडीकॉन फिट है, जिसमें जान्हवी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। अपने इस लुक को जान्हवी ने Public Desire ब्रांड के पम्पस के साथ कंप्लीट किया। साथ ही जान्हवी ने नो एसेसरीज लुक रखा। जान्हवी के इस लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट mohit rai ने स्टाइल किया।

janhvi kapoor style breakdown ideas ()

वहीं मेकअप की बात करें तो जान्हवी ने विंटर लुक को ध्यान में रखते हुए लाइट ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई। इसके साथ आईज पर न्यूड कलर की आईशैडो और मस्कारा अप्लाई किया। जान्हवी ने इस लुक में काजल या लाइनर नहीं लगाया। बस लाइट पिंक ब्लशर से अपने चीक्स को हाईलाइट किया। इसके साथ जान्हवी ने अपने नेल्स पर निऑन कलर का नेल पेंट भी अप्लाई किया, जो उनके हाथों को भी बेहद खूबसूरत बना रहा था। वहीं हेयर्स में जान्हवी ने मिडिल पार्टिंग के साथ ओपन हेयर लुक रखा।

janhvi kapoor style breakdown ideas ()

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी जल्द ही फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले जान्हवी ने पिछले दिनों अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था भी टेका था। इस फिल्म जान्हवी के साथ कार्तिक आर्यन और लक्ष्य ललवानी नजर आएंगे। इसके अलावा जान्हवी फिल्म द कारगिल गर्ल में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में वह आई ए एफ फाइटर पाइलेट गुंजन सक्सेना का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक है।

इसे जरूर पढ़ें-'धड़क' फेम जाह्नवी कपूर ने गरीब बच्ची के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, जानिए उन्होंने क्या किया

पिछले दिनों द कारगिल गर्ल के पोस्टर रिलीज किए गए थे, जिसमें फैन्स ने जान्हवी के लुक को काफी पसंद किया था। इसके बाद जान्हवी रूही अफजा और करण जौहर की तख्त में भी काम करेंगी। जहां रूही अफजा में जान्हवी के साथ वरुण शर्मा और राजकुमार राव नजर आएंगे, वहीं तख्त फिल्म में जान्हवी विक्की कौशल, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, करीना कपूर जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP