धड़क गर्ल जान्हवी कपूर ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है। वैसे गल्र्स के बीच जान्हवी कपूर का क्रेज सिर्फ उनकी एक्टिंग को लेकर ही नहीं है, बल्कि जान्हवी का स्टाइलिंग सेंस भी उतना ही लाजवाब है। जान्हवी अपनी ड्रेस और स्टाइलिंग का जितना ध्यान रखती हैं, उनका मेकअप भी उतना बेहतरीन होता है। जान्हवी के पूरे मेकअप में उनकी लिपस्टिक का कलर काफी अट्रैक्टिव होता है। जान्हवी का मेकअप हमेशा ही उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट करता है। अक्सर जान्हवी अपनी ड्रेस से मैचिंग कलर की लिपस्टिक लगाती हैं जो देखने में काफी खूबसूरत नजर आती है। अगर आप भी मेकअप के जरिए खुद को खूबसूरत दिखाना चाहती हैं तो जान्हवी की तरह लिपस्टिक लगाकर ऐसा कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं जान्हवी के कुछ बेहतरीन लुक्स-
इसे जरूर पढ़ें: मेकअप की शौकीन महिलाओं के पास ये 5 लिप प्रोडक्ट जरूर होने चाहिए
जान्हवी का यह पिंक लहंगा उन पर जितना जंच रहा है, उनकी लिपस्टिक का कलर उतना ही सॉफ्ट है। जान्हवी ने इस हॉट पिंक कलर के लहंगे के साथ सॉफ्ट पिंक शेड की लिपस्टिक को चुना। जो उनके लुक को बैलेंस कर रहा है। जान्हवी ने आई मेकअप भी लाइट ही रखा है। यह उन्हें एक क्यूट और गर्लिश लुक दे रहा है। जान्हवी का यह लुक बताता है कि मेकअप के दौरान एक ही कलर पैलेट का इस्तेमाल करें। अगर आप पिंक कलर की ड्रेस पहन रही हैं तो उसके साथ पिंक कलर की लिपस्टिक ही चुनें।
इसी तरह जान्हवी ने सॉफ्ट पिंक कलर की इस ड्रेस के साथ बोल्ड पिंक शेड कलर की लिपस्टिक लगाई। इस तरह सॉफ्ट और बोल्ड का यह कॉम्बिनेशन पूरे लुक को निखारता है। जान्हवी ने इस लुक में अपने लिप्स को हाईलाइट किया है, जिसके कारण उन्होंने आई मेकअप न्यूड ही रखा है।
इसे जरूर पढ़ें: लिपस्टिक के पुराने शेड्स से हो गईं हैं बोर तो ट्राय करें ये अनयूजुअल कलर्स
अगर आप गोल्ड, बेज या ब्राउन कलर जैसी ड्रेस को चुनती हैं तो बेहतर होगा कि उसके साथ न्यूड लिप कलर को ही प्राथमिकता दें। जान्हवी ने भी इस गोल्डन लहंगे के साथ न्यूड लिप कलर लगाया है। चूंकि इस लुक में उन्होंने लिप्स के कलर्स को लाइट रखा है, इसलिए उनका आईमेकअप थोड़ा हैवी किया है। जान्हवी का यह मेकअप किसी पार्टी के लिए काफी अच्छा है।
शाइनी ड्रेस के साथ मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है। ग्लॉसी लिप्स और शाइनी ड्रेस एकसाथ बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती। जान्हवी ने भी इस शाइनी रेड ड्रेस के साथ मैट रेड कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया है। जो देखने में काफी अच्छी लग रही है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।