herzindagi
janhvi  style

जान्हवी कपूर का मैटेलिक गाउन में ग्लैमरस लुक

मैटेलिक कलर के डीप नेक गाउन में जान्हवी कपूर का ये स्टाइल आपने पहले कभी नही देखा होगा। उनकी मस्त अदाओं को देख कर आप भी उनके फैन हो जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2019-10-09, 17:10 IST

एक ही फ़िल्म 'धड़क' से पहचान बनाने वाली श्री देवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर सोशल मीडिया में अपनी ड्रेस और लुक को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बेहद हॉट और बोल्ड फोटो शूट करवाया, और उन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर  किया। इन फोटो में जान्हवी मैटेलिक गाउन पहनें हुए दिखाई दे रही हैं। इस गाउन में जान्हवी बहुत ही खुबसूरत और स्टाइलिश दिख रही हैं। उनके फैंस उनके इस लुक को देख कर दीवाने हुए जा रहे हैं।

स्टाइलिश मैटेलिक गाउन

metallic gown

मैटेलिक कलर के डीप नेक गाउन में जान्हवी कपूर का ये स्टाइल आपने पहले कभी नही देखा होगा। उनकी मस्त अदाओं को देख कर आप भी उनके फैन हो जाएंगे। जाह्नवी की ये फोटो एले ब्यूटी अवार्ड्स की हैं। जहाँ उन्होंने फोटो खिंचवाई। जान्हवी ने इस मौके पर मारिया लूसिया होहन की हाई स्लिट गाउन पहना था , जो कि मेटेलिक शेड में था । इस आउटफिट में  डीप नेक के साथ डीप साइड कट्स थे। जो उनको और भी ग्लैमरस दिखा रहे थे और उस पर उनका न्यूड मेकअप लुक, उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। इस गाउन का स्टाइल भी बेहद खास है पेट से फिट इस गाउन की शाइनिंग देखते ही बन रही हैं उस पर जान्हवी के खुले कर्ली हेयर उनके लुक को खास दिखा रहे हैं 

 

इसी भी पढ़ें: दीपिका और अन्य बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस से लें न्यूड लिपस्टिक लगाने के टिप्स

फैशन डिजाइनर ने भी की तारीफ

metallic gown

दिन पर दिन जान्हवी के स्टाइलिश लुक को देख कर अब उनके फैशन सेंस को काफी पसंद किया जाने लगा है। फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने भी जान्हवी की फोटो देख कर उनकी तारीफ़ की है। जान्हवी कपूर की पोस्ट को करीब साढ़े पांच लाख बार लाइक किया गया है। आपको बता दें कि जान्हवी कपूर का ये लुक रेड कार्पेट के लिए हैं, जहां वो अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली हैं। अवॉर्ड नाइट में जान्हवी इस बार बोल्ड और स्टाइलिश लुक से  अलग ही बिजली गिरा  रही हैं। जान्हवी के ऐसे लुक का जलवा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

 

इसे  पढ़ें: करीना कपूर खान की लेटेस्‍ट पिलेट्स फोटो देखकर आप भी शेप में आने के लिए हो जायेगी मजबूर

जान्हवी का वर्क फ्रंट

metallic gown

जान्हवी कपूर बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। जल्द ही वो गुंजन सक्सेना की बायोपिक फिल्म द कारगिल गर्ल में नजर आएंगी। जिसमें वो एक फाइटर प्लेन की पायलेट का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके पिता के रोल में पंकज त्रिपाठी दिखाई देंगे। पिछले दिनों इस फिल्म पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसे सभी ने पसंद किया। इसके अलावा जान्हवी तख्त, रूह आफ्जा और दोस्ताना 2 में भी नजर आएंगी। उनकी फिल्म रूह आफ्जा की शूटिंग कुछ ही समय पहले खत्म की है। इस फिल्म में वो राजकुमार राव के अपोजिट  दिखाई देंगी। इस हॉरर-कॉमिडी फिल्म में जाह्नवी कपूर को आप डबल रोल में देखेंगे। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ रही है। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्हें कभी अपना अपना वेट बढ़ाना पड़ रहा हैं तो कभी घटना। आपको बता दे की जान्हवी ने इस फिल्म के फर्स्ट शेडयुल के लिए लगभग 6 किलो वेट बढ़ा लिया हैं। वही अब उन्हें अगले प्रोजेक्ट के लिए 10 किलो वेट कम करना हैं।   

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।