काजोल से लेकर जान्हवी कपूर मिंट ग्रीन कलर को बना चुकी हैं अपने स्टाइल का हिस्सा

अगर आप इस बार गर्मियों के मौसम में मिंट ग्रीन कलर को अपने लुक्स का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं।

mint green outfit main

समर्स आते ही लड़कियां अपने वार्डरोब में कुछ लाइट और वाइब्रेंट कलर्स को शामिल करना चाहती हैं। लाइट कलर्स समर्स में आपके लुक्स को एक एलीगेंट टच देते हैं। वैसे तो अब तक आपने समर्स में कई तरह के लाइट कलर्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया होगा। लेकिन इस बार आप मिंट ग्रीन कलर को एड करें। यह एक ऐसा कलर है, जो किसी भी लड़की पर काफी अच्छा लगता है। वैसे सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसे काजोल, जान्हवी कपूर आदि भी मिंट ग्रीन कलर को अपने लुक्स का हिस्सा बना चुकी हैं। ऐसे में अगर आप इस बार समर्स में मिंट ग्रीन कलर पहनना चाहती हैं तो पहले इन बॉलीवुड दीवाज के लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ बॉलीवुड दीवाज के मिंट ग्रीन लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-

जान्हवी कपूर

mint green outfit jhanvi kapoor inside

यंग गर्ल्स को बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी का मिंट ग्रीन कलर लुक यकीनन बेहद अच्छा लगेगा। इस लुक में जान्हवी ने मिंट ग्रीन फ्लोरल स्लीवलेस टॉप के साथ मिंट ग्रीन बॉटम को पेयर किया है। अगर आप चाहें तो डे टाइम में जान्हवी के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। जान्हवी के इस लुक में आप मिंट ग्रीन पैंट के अलावा स्कर्ट को भी स्टाइल कर सकती हैं। दोनों ही बॉटम स्लीवलेस टॉप के साथ अच्छे लगेंगे। वहीं डे टाइम को ध्यान में रखते हुए आप मेकअप को नेचुरल लुक ही दें।

काजोल

mint green outfit kajol  inside

अगर काजोल के मिंट ग्रीन लुक की बात हो तो उन्होंने इसमें अपने लेडी बॉस लुक को फ्लॉन्ट किया है। काजोल ने इस लुक में मिंट ग्रीन पैंट सूट को स्टाइल किया है, जिसकी ड्रेप स्टाइल स्लीव्स उसे एक यूनिक टच दे रही है। अगर आप ऑफिस पार्टी या नाइट पार्टी में अपने स्टाइल से रॉक करना चाहती हैं तो काजोल की तरह मिंट ग्रीन पैंट सूट को पहन सकती हैं। हालांकि इस तरह के पैंट सूट में आप लॉन्ग ड्रेप स्टाइल स्लीव्स की लेंथ पर खासा फोकस करें, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती हैं। वहीं अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए आप लॉन्ग स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी करना ना भूलें।

माधुरी दीक्षित

mint green outfit  madhuri inside

अगर आप किसी फैमिली फंक्शन या गेट टू गेदर में मिंट ग्रीन कलर को एक एलीगेंस और ग्रेस के साथ कैरी करना चाहती हैं तो माधुरी दीक्षित के लुक्स से आईडिया ले सकती हैं। इस लुक में माधुरी ने प्लेन मिंट ग्रीन साड़ी को स्टाइल किया है, जिसके बॉर्डर पर सिल्वर पट्टी लुक दिया गया है। आप भी माधुरी की तरह मिंट ग्रीन साड़ी पहन सकती हैं। चूंकि आपकी साड़ी प्लेन है, इसलिए आप अपने ब्लाउज को हैवी लुक दे सकती हैं। साथ ही आप ओकेजन को ध्यान में रखकर अपनी एसेसरीज के साथ भी प्ले कर सकती हैं।

अनुष्का शर्मा

mint green outfit anushka inside

अनुष्का शर्मा हमेशा ही अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस करती आई हैं। इस लुक में उन्होंने मिंट ग्रीन कलर को फ्लोरल एसेंट के साथ कैरी किया, जो उनके लुक को काफी रिफ्रेशिंग बना रहा है। अनुष्का शर्मा ने मिंट फ्लोरल ग्रीन साड़ी के साथ हैवी ईयररिंग्सको पेयर किया। आप भी अनुष्का की तरह पार्टी में मिंट फ्लोरल ग्रीन साड़ी को पहन सकती हैं। इस साड़ी के साथ चोकर नेकपीस बेहद खूबसूरत लगेगा। वहीं आप हेयर्स को ओपन लुक देने के अलावा बन लुक भी दे सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:समर्स में पहननी है शार्ट ड्रेस, पहलें देखें श्रद्धा कपूर के यह लुक्स

तो आपको किस बॉलीवुड एक्ट्रेस का मिंट ग्रीन कलर लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP