दिल्ली में Couture Week के दौरान कियारा अडवाणी बनी शो स्टॉपर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

एक्ट्रेस का पिंक कलर बार्बी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इसके चलते पिंक कलर पैलेट का यह शेड एक बार फिर लेटेस्ट फैशन ट्रेंड में आ चुका है।

kiara advani ramp walk at delhi couture week

लगभग हर दूसरे दिन कोई न कोई फैशन शो होते रहते हैं। इनमें कई बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे डिजाइनर आउटफिट्स को पहनकर रैंप वॉक करते हुए नजर आते हैं। हालही में दिल्ली में हुए India Couture Week 2023 में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने रैंप पर वॉक किया, जिसका लुक अब सामने आ गया है।

kiara advani fdci

बता दें कि कियारा आडवानी शो स्टॉपर बनी हैं। एक्ट्रेस के इस स्टाइलिश लुक को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कियारा का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल होता नजर आ रहा है। आइये जानते हैं कियारा आडवाणी के इस खूबसूरत लुक से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

कियारा आडवाणी का पिंक कलर लुक

kiara advani look

एक्ट्रेस इस खूबसूरत पिंक कलर के आउटफिट में किसी बार्बी डॉल से कम बिल्कुल भी नहीं लग रही हैं और फैंस भी इनके इस लुक को बार्बी से कंपेयर करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस खूबसूरत थाई-हाई स्लिट के साथ ट्रेल स्कर्ट को डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by FDCI (@fdciofficial)

एक्ट्रेस के पहने हुए ब्लाउज में छोटी-छोटी टैसल का काम किया गया है। वहीं आउटफिट के कलर के लिए हॉट पिंक को चुना है, जो बिल्कुल देसी बार्बी वाइब देता हुआ नजर आ रहा है। मेकअप के लिए भी काफी सटल और पिंक कलर पैलेट को चुना गया है।

कियारा के पिंक लुक को रीक्रिएट करने के आसान टिप्स

kiara advani pink look

  • अगर आप कियारा के इस खूबसूरत लुक को रीक्रिएट करने का सोच रही हैं तो इसे आप कॉकटेल पार्टी नाइट के लिए रीक्रिएट कर अपने लिए स्टाइल कर सकती हैं।
  • इस तरह के लुक के साथ आप डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।
  • इसके अलावा लिप्स के लिए ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इस तरह की मिलती-जुलती आउटफिट बनवाने के लिए आप साटन के फैब्रिक का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :भारी-भरकम ब्राइडल लहंगे में रैंप वॉक करती नजर आईं आलिया भट्ट, देखें फैंस के रिएक्शन्स

कियारा आडवाणी ने किया अपनी सासू मां को किस

रैंप पर वॉक करते समय सबकी निगाहें उन पर टिकी हई थी, लेकिन कियारा ने उस समय भी पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां यानि अपनी सासू मां को फ्लाइंग किस की। कियारा के इस रिएक्शन को फैंस ने काफी पसंद किया और इसकी वीडियो भी आपको सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आ रही जाएंगी।

अगर आपको कियारा आडवाणी का यह पिंक कलर बार्बी लुक पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP