Jewellery Designs: हम सभी को तरह-तरह की ज्वेलरी को पहनना बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम लेटेस्ट कलेक्शन को ही खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में पैरों के लिए हम बिछिया खरीदते हैं और इसके भी आपको मार्केट में कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे।
वहीं करवाचौथ का त्यौहार आने वाला है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं बिछिया के कुछ नए डिजाइंस जो खासकर सुहागनों के लिए बेहद खास हैं और ये आपके पैरों की शोभा को भी बढ़ाने में मदद करेंगे।
फूल डिजाइन बिछिया (Simple Toe Ring Designs)
फूल डिजाइन में आपको कई तरीके के साइज और पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे। अगर आपके पैर चौड़े हैं तो आप बड़े साइज के बिछिया को पैरों में पहन लें। वहीं अगर आपके पैर लम्बे या छोटे हैं तो छोटे साइज के बिछिया को पैरों में पहन सकती हैं।
घुंघरू डिजाइन बिछिया (Toe Ring Designs For Married Women)
पायल में घुंघरू डिजाइन तो हम सभी पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग तरह के डिजाइन को पैरों में पहनना चाहती हैं तो इस तरह के घुंघरू वाली बिछिया को पहन सकती हैं। इसके लिए आप बारीक डिजाइन के घुंघरू वाली बिछिया को चुनें।
सिंपल छल्ला डिजाइन बिछिया (Simple Toe Ring Designs)
सिंपल सी बिछिया पैरों में पहनना चाहती हैं तो इस तरह के छल्ले को पैरों में पहन सकती हैं। इस तरह में आपको सिल्वर के अलावा आर्टिफिशियल मटेरियल में भी काफी तरह की वैरायटी आसानी से देखने को मिल जाएगी। इस तरह का छल्ला आप रोजाना के लिए भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।इसे भी पढ़ें :Camel Toe Problem: क्या होता है कैमल टो? जानें इस परेशानी से बचने के टिप्स
पर्ल डिजाइन बिछिया (Silver Toe Ring Designs)
आजकल गोल्डन कलर में भी आपको कई डिजाइन की बिछिया देखने को मिल जाएंगी। वहीं इस तरह के बिछिया के साथ आप चाहे तो अलग-अलग तरह से पर्ल के मोती लगवा सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आप किसी फंक्शन में जाने के लिए ट्राई करें।
अगर आपको पैरों की शोभा बढ़ाने के लिए बिछिया के ये नए डिजाइंस डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: shopblaze, nykaa, myntraa, mabel.jeweklry
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों