जानें क्‍यों है कानपुर के बारादेवी मंदिर में लगने वाला मेला महिलाओं के लिए खास

अगर आप सस्ती और ट्रेंडी चीजें खरीदने की शौकीन हैं, तो आप कानपुर के इस मेले मे जरूर जाऐं।

cheap shopping for ladies

नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है। इसके बाद अब एक के बाद एक त्योहार आएगें। त्योहार में महिलाओं को सबसे खूबसूरत और यूनिक दिखने का अलग ही क्रेज होता है। महिलाएं सभी चीजें फैशनेबल और सस्‍ती लेना पसंद करती हैं। नवरात्रि को खरीदारी के लिए सबसे अच्‍छा पर्व माना गया है, क्यों कि इस पर्व कई जगह मेलों का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी चीजें बहुत सस्ती और ट्रेंडी मिल जाती है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के महानगर कानपुर में नवरात्रि के महीने में 12 देवी मंदिर में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है।

इस मेले में श्रद्धालुओं की इतनी बड़ी संख्या हो जाती है, कि यहां के प्रशासन को संभालने में बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता हैं। इस मंदिर को नवरात्र के महीने में विशेष तौर पर सजाया जाता है। इस मेले में आपको ब्रांडेड मेकअप से लेकर एक से बढ़कर एक डिजाइनर कपड़े भी सही दामों में मिल जाएगें। तो चलिए आज हम आपको कानपुर के इस मंदिर और यहां आयोजित होने वाले मेले के बारे में बताते हैं, कुछ रोचक बातें।

कहां लगता है ये मेला

kanpur mela timing

कानपुर का यह मेला आपको बारा देवी मंदिर में मिलेगा। बारा देवी का मंदिर किदवई नगर में स्थित है। यहां पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले कानपुर सेंट्रल से किदवई नगर चौराहा पहुंचना होगा, उसके बाद आप ई-रिक्शा से बारा देवी मंदिर पहुंच सकती हैं। जहाँ आपको ये मेला मिल जाएगा। यह मंदिर कानपुर सेंट्रल से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। साथ ही आप यहां विजय नगर, गोविंद नगर के रास्ते भी आ सकती हैं। कोशिश करें की नवरात्रि में आप यहां पर अपनी गाड़ी से न आएं क्यों कि यहां आपको पार्किंग की जगह नहीं मिलेगा। जिसके कारण आपको समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें कानपुर के इस बाजार से 200-500 रुपए के बीच खरीदें डिजाइनर साड़ी

मेला लगने का समय

kanpur mela for ladies

ऐसे तो बारादेवी मंदिर सुबह 5:00 बजे ही खुल जाता है, लेकिन यहां लगने वाला मेला सुबह 10 बजे से रात के 11 बजे तक लगा रहता है। आपको बता दें कि मेले में शॉपिंग करने का सही टाइम दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक है। इस समय आपको कम भीड़ के साथ साथ आराम से मार्केट को एक्सप्लोर करने का समय भी मिल जाएगा। शाम के समय आपको यहां खूब भीड़ देखने को मिलेगी क्यों की श्रद्धालुओं यहां माता रानी के दर्शन करने के लिए आते हैं। जिसके कारण आप कोशिश करें की यहां शॉपिंग करने के लिए दोपहर में आए क्यों कि इस टाइम आप मोल भाव भी कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: सस्ते दाम में खरीदना चाहती हैं सामान तो विनोद नगर की इस मार्केट को करें एक्सप्लोर

क्‍या खरीदें यहां से ?

kanpur bara devi mela market

इस मेले में आपको महिलाओं के फैशन से जुड़ी लगभग सभी चीजें सस्‍ते दामों में मिल जाएंगी। यहां आपको ट्रेडिशनल वियर से लेकर वेस्टर्न वियर की भी वैरायटी देखने को मिलेगी। आपको यहां फैशनेबल, एक्सेसरीज के साथ साथ मेकअप और लेडीज फुटवियर की भी लार्ज वैरायटी देखने को मिलेगी। साथ ही आपको यहां किचन का सामान भी कम दामों में आसानी से मिल जाएगी। अगर आप स्ट्रीट फूड की शौकीन हैं, तो इसकी भी वैरायटी आप यहां देख सकती हैं। बच्चों के लिए आपको यहां झूले भी मिल जाएगें।

Recommended Video

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP