herzindagi
kalamkari cotton saree designs ideas

Kalamkari Cotton Saree Designs: समर में वियर करें ये कलमकारी कॉटन साड़ी, देखें डिजाइंस

साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन गर्मी में अक्सर हम हल्की साड़ी को सर्च करते हैं, ताकि इसे वियर करके आप कंफर्टेबल फील कर सके।
Editorial
Updated:- 2024-04-09, 17:18 IST

साड़ी पहनने का शौक हम सभी को होता है। इसलिए अक्सर हम कहीं फंक्शन में जाते हैं तो साड़ी को वियर करते हैं। लेकिन कई बार एक तरह के साड़ी डिजाइन को पहनकर हम बोर भ हो जाते हैं। जिससे लुक भी अजीब लगने लगता है। साथ ही हमें साड़ी पहनने के बार मजा नहीं आता है। ऐसे में आप अपनी कलेक्शन में कलमकारी कॉटन साड़ी को ऐड करें। यह साड़ी गर्मी के लिए बेस्ट होती हैं। साथ ही कुछ अलग लुक के लिए परफेक्ट ऑप्शन होती है। चलिए आपको बताते हैं इसके डिजाइंस के बारे में।

पेंटिंग पैटर्न डिजाइन साड़ी

Painting pattern saree

आजकल लोग एंटिक चीजों का शौक रखते हैं। इसलिए अक्सर बाजार से जाकर उसी तरह की चीजों की खरीदारी करते हैं। साड़ी में भी आपको वैसे ही पैटर्न मिल जाते हैं। जिसे आप वियर कर सकती हैं। कलमकारी कॉटन साड़ी में आपको भगवान और मंदिर के प्रिंट वाली साड़ी मिल जाएगी। जिसे आप किसी खास दिन में वियर कर सकती हैं। इसमें यह काम काफी बारीकी से किया जाता है। इसलिए इसमें यह प्रिंट और उभर आते हैं। आप इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी को स्टाइल करेंगी, तो और भी ज्यादा सुंदर लगेंगी।

हैंड प्रिंट कलमकारी साड़ी 

Hand print kalamkari saree

हैंड प्रिंट कलमकारी साड़ी को भी आप अपनी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। साथ ही लुक को बदलने के लिए ऑफिस या किसी खास दिन वियर कर सकती हैं। इसमें जो प्रिंट होता है उसमें फ्लावर, पत्तियां और पक्षियों के डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। जिससे साड़ी और भी सुंदर दिखने लगती है। इसका जो पल्लू होता है उसमें एक अलग से बॉर्डर क्रिएट किया जाता है, जो साड़ी को मॉडर्न टच देता है। इस तरह की साड़ी को आपको ट्राई करना चाहिए। मार्केट से आपको इस तरह की साड़ी 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: साड़ी के इन खास डिजाइंस में आप दिखेंगी लंबी

फ्लोरल डिजाइन साड़ी

Floral print kalamkari saree

साड़ी में आप फ्लोरल प्रिंट को खरीद सकती हैं। इसमें इसके साथ मोर डिजाइन को भी क्रिएट किया जाता है, ताकि साड़ी और भी अच्छी लगे। इसमें आपको साड़ी के बॉर्डर पर भी छोटे-छोटे प्रिंट मिलेंगे। जिससे साड़ी और ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगी। ऑफिस पहनने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ कट स्लीव्स या ट्यूब ब्लाउज को वियर करें। साथ में ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को स्टाइल करें। लुक और अच्छा लगने लगेगा।

इस तरह की कलमकारी साड़ी को वियर करेंगी, तो आप सबसे अलग भी नजर आएंगी। साथ ही कंफर्टेबल फील करेंगी। इस लुक में और चार चांद लगाने के लिए आप ज्वेलरी को एड कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: रोजाना पहनने के लिए साड़ी के ये डिजाइंस रहेंगे बेस्ट, देखें तस्वीरें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।