बीच पर घूमने का अपना एक अलग मजा है। यही कारण है कि गोवा में साल भर भीड़ लगी रहती है लेकिन अक्सर लोगों के मन में बीच लुक को लेकर तरह-तरह के सवाल आते रहते हैं। ऐसे में हम आज आपके लिए लेकर आए हैं जेनिफर विंगेट के परफेक्ट बीच लुक्स। जेनिफर इन दिनों थाईलैंड में हॉलीडे का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्होंनेअपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत फोटो भी शेयर की है। उनके लुक से इंस्पिरेशन लेकर आप भी खूबसूरत और सबसे अलग दिख सकती हैं। तो आइए देखते हैं जेनिफर विंगेट के यूनिक और परफेक्ट बीच लुक।
जेनिफर की येलो और ब्लैकबिकिनी
हाॅट और बोल्ड लुक लेने के लिए जेनिफर विंगेट का यह लुक बिल्कुल परफेक्ट है। इस तस्वीर में जेनिफर का चेहरा नहीं दिख रहा है फिर भी उनका लुक बहुत यूनिक लग रहा है। उन्होंने येलो बिकिनी के साथ खुले बाल रखे हैं जो काफी अच्छे लग रहे हैं। हाॅट एंड बोल्ड लुक लेकर सबसे अलग दिखने के लिए आप जेनिफर के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसके अलावा जेनिफर ने ब्लैक कलर की बिकिनी में भी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने ब्लैक बिकिनी के ब्लैक नेट से कवर है जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कैप पहनी है। हाॅट लुक के लिए आप भी बिकिनी को इस तरह से पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंःबीच पार्टी का है प्लान तो इस तरह करें खुद को स्टाइल
टॉप और स्कर्ट भी कर सकती हैं ट्राई
बीच पर सिर्फ बिकिनी डाली जाए ऐसा जरूरी नहीं है। जेनिफर इस व्हाइट टॉप और स्कर्ट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह का लुक आप फैमिली और फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर ले सकती हैं। जेनिफर ने टाॅप और स्कर्ट के साथ हैट पहनी है जो उनके लुक को कम्पलीट कर रही हैं। बीच लुक के लिए सिंपल या फिर प्रिंटेड फैब्रिक आउटफिट ज्यादा बेहतर रहता है। इस लुक के साथ आप सिल्वर एक्सेसरिज भी कैरी की सकती है।
इसे भी पढ़ेंःसामंथा रुथ प्रभु का ड्रेसिंग सेंस है सबसे अलग, देखिए उनके स्टाइलिश आउटफिट्स
ट्राउजर, टॉप और कोर्ट भी देता है बढ़िया लुक
इस लुक के लिए जेनिफर ने ब्लू कलर का ट्राउजर, टॉप और कोर्ट पहना है जो काफी क्लासी लुक दे रहा है। जेनिफर के आउटफिट का कलर ब्लू है जिसके ऊपर रेड और येलो कलर का प्रिंट है। आजकल लोग बीच पर वेडिंग जैसे कईं फंक्शन ऑर्गनाइज कर लेते हैं। बीच पर होने वाले फंक्शन के लिए आप कुछ ऐसा लुक ले सकती हैं। जेनिफर ने आफटफिट के साथ सिर्फ लाइट इयररिंग्स पहने हैं जो काफी अच्छी लुक दे रहे हैं।
काफ्तान भी है अच्छा ऑप्शन
आजकल काफ्तान एक बार फिर ट्रेंड में आ गया है। अगर आप बिकिनी के साथ कम्फर्टेबल नहीं हैं तो आप काफ्तान पहन सकती हैं। जेनिफर ने डार्क रेड कलर का काफ्तान पहना है जो डिफरेंट लुक दे रहा है।
जेनिफर विंगेट के सारे लुक में से आपको कौन सा बीच लुक सबसे अच्छा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
picture credit: Jennifer Winget/Instagram
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों