herzindagi
isha ambani and anand piramal latest pics

Isha Ambani Fashion: अपने वेडिंग आउटफिट्स को इस तरह रियूज कर रही हैं ईशा अंबानी

नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपनी वेडिंग ट्रूजों को किसी तरह इस्तेमाल कर रही हैं वह आप इन तस्वीरों में साफ देख सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2019-11-05, 17:30 IST

देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी को जल्द ही एक वर्ष पूरा होने वाला है। ईशा अंबानी ने बीते वर्ष आनंद पिरामल से शादी की थी। 12 दिसंबर 2019 को उनकी शादी की पहली सालगिराह होगी। शादी के बाद से ईशा अंबानी को कई ईवेंट्स और अवसरों पर ट्रेडिशनल लुक में देखा गया है। मगर, अंबानी हाउस दिवाली पार्टी के दौरान ईशा अंबानी का जो लुक सामने आया उसकी बहुत अधिक चर्चा हो रही है। ईशा अंबानी इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं मगर, उनके लुक की चर्चा होने की वजह यह नहीं है। चलिए हम आपको बताते हैं कि ईशा अंबानी के दिवाली पार्टी लुक की इतनी चर्चा क्यों हो रही है। 

इसे जरूर पढ़े- शादी के बाद कम ही साथ नजर आते हैं ईशा अंबानी और आनंद पिरामल, क्‍या है वजह?

Isha ambani velvet blouse diwali party

दरअसल, ईशा अंबानी अपने मायके यानी अंबानी हाउस में हुई दिवाली पार्टी में बेहद खूबसूरत सिल्क साड़ी में नजर आईं थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने जो ब्लाउज पहना था वह उनके वेडिंग ट्रूजो से था। यही वजह है कि उनका यह लुक चर्चा में है। वैसे इसमें कोई नई बात नहीं है कि ईशा अंबानी अपनी वेडिंग आउटफिट्स को रियूज कर रही हैं। आम लड़कियां भी ऐसा करती हैं। शादी में मेहंगे-मेहंगे आउटफिट्स खरीदने के बाद उन्हें दोबारा किसी और के साथ क्लब करके पहनना बेहद आम बात है। मगर, जब देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ऐसा करती हैं तो यह बात आम नहीं रह जाती । 

 इसे जरूर पढ़े- ईशा अंबानी के ये 3 मेकअप लुक्स आप भी करवा चौथ पर कर सकती हैं खुद पर ट्राय

Isha Ambani Way Of Reuse Her Wedding Outfits

खैर, हम आपको बता दें कि ईशा अंबानी ने शादी के बाद अपने माता-पिता के साथ एक फोटोशूट कराया था। यह फोटोशूट उनके एक पोस्ट वेडिंग फंक्शन के दौरान का है। इस फंक्शन में उन्होंने मरून कलर का वेलवेट लेहंगा पहना था। इस लेहंगे को फेमस फैशन डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन किया था। इस लेहंगे पर सलमा-सितारे, स्वारोस्की और दबका वर्क किया गया था। इस लेहंगे में ईशा अंबानी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। इसी लेहंगे का ब्लाउज ईशा अंबानी ने दिवाली पार्टी में सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई मिंट ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी के साथ पहना था। वैसे ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि सेलिब्रिटीज अपने कपड़े रिपीट करें। खासतौर पर यदि वह देश के सबसे अमीर लोगों में से एक हों। ईशा अंबानी के इन 10 स्टाइलिश लुक्स से लीजिए फेस्टिव सीजन की इंस्पिरेशन

 

फिलहाल आपको बता दें कि ईशा अंबानी ऐसा पहले भी कर चुकी हैं। ईशा अंबानी अपनी मां नीता अंबानी की ही तरह बेहद फैशनेबल हैं। ईशा अंबानी पहले भी एक बार अपना ज्वेलरी सेट रिपीट कर चुकी हैं। ऐसा ईशा अंबानी ने अपने भाई आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की रोका सेरिमनी के दौरान किया था। ईशा ने दो अलग-अलग ड्रेसेस के साथ एक ही नेकलेस पहना था। ईशा अंबानी ने पोलकी, पर्ल और एमरेल्ड के कॉम्बीनेशन वाला चोकर मैचिंग ईयरिंग्स के साथ दो अलग-अलग लेहंगों के साथ पहना था। दरअसल, एक ही फंक्शन में ईशा अंबानी ने दो बार अलग-अलग लेहंगे चेंज किए थे। दोनों ही लेहंगों पर ईशा अंबानी ने एक ही ज्वेलरी सेट पहना था। ईशा अंबानी दोनों ही लुक्स में बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। जानें ईशा अंबानी के ससुराल वालों के बारे में  

 

तो ईशा अंबानी अपने वेडिंग आउटफिट्स को किस तरह से रियूज कर रही हैं इसके टिप्स आप भी उनसे ले सकती हैं। खासतौर पर वो महिलाएं जो एक बार अपने वेडिंग आउटफिट्स को पहनने के बाद उसकी तरफ मुड़ कर भी नहीं देखतीं उन्हें ईशा अंबानी का यह अंदाज काफी पसंद आएगा। ईशा अंबानी के ब्राइडल मेकअप से लें टिप्स और बन जाएं खूबसूरत ब्राइड

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।