भारत देश में अनगिनत तरह की कढ़ाई और वर्क आपको देखने को मिल जाएंगे। मुगलों के जमाने से इन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हालांकि उस जमाने में इसके लिए हाथों का यानी हैण्ड मेड ही किया जाता था, लेकिन मॉडर्न वर्ल्ड में अब इन सबके लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जाने लगा है।
ऐसे में फैशन एक्सपर्ट आयुषी से हमारी बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि चिकनकारी और लखनऊ कढ़ाई में क्या है फर्क होता है या नहीं? वहीं कुछ रोचक बातें बताई, जो शायद ही आपको किसी किताब में नजर आएंगी। आइये जानते हैं आखिर क्या फर्क होता है चिकनकारी और लखनऊ कढ़ाई में।
लखनवी कढ़ाई एक शब्द है, जिसमें लखनऊ की सभी पारंपरिक कढ़ाई शामिल हैं। यह कढ़ाई न केवल कपड़ों की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि इसमें शामिल डिजाइन और महीन काम इसे सबसे अलग बनाते हैं। लखनवी कढ़ाई में कई प्रकार के कढ़ाई शैलियां आती हैं जैसे कि ज़रदोज़ी, मुकैश, आरी, और गोटा वर्क और भी काफी। वहीं फैब्रिक की बात करें तो इसे विभिन्न कपड़ों जैसे सिल्क, साटन, और वेलवेट पर किया जाता है। लखनवी कढ़ाई का प्रमुख उद्देश्य कपड़े को शाही और रिच लुक देना होता है। इसमें धातु के तार, चमकीले धागे, और अन्य सजावटी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Lucknow Market: आलमबाग में लगता है मंगल मार्केट, आप भी करें एक्सप्लोर
चिकनकारी कढ़ाई, जिसे अक्सर "लखनवी चिकनकारी" कहा जाता है, मुख्य रूप से हल्के और नाजुक कढ़ाई के लिए जानी जाती है। चिकनकारी शब्द की उत्पत्ति 'चिकन' से हुई है, जिसका अर्थ है 'सूती धागा'। यह कढ़ाई सबसे ज्यादा सूती, शिफॉन, और जॉर्जेट जैसे हल्के कपड़ों पर की जाती है। चिकनकारी कढ़ाई में आमतौर पर सफेद धागे का उपयोग होता है, और इसमें नाजुक फूलों, पत्तियों, बेलों और जालियों के डिजाइन बनाए जाते हैं। यह कढ़ाई मुघल काल से प्रचलित है और इसे नूरजहां ने लोकप्रिय बनाया था।
लखनऊ कढ़ाई में चिकनकारी के साथ अन्य कई डिजाइंस भी शामिल हैं तो वहीँ चिकनकारी पूरी तरह से एक कढ़ाई है, जिसे सबसे ज्यादा लखनऊ शहर में किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Miss Universe 2024: सोने की चिड़िया जैसा आउटफिट पहनकर रिया सिंघा ने बनाया नया फैशन ट्रेंड, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य
अगर आपको चिकनकारी और लखनऊ कढ़ाई से जुड़ी ये रोचक जानकारी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।