जब भी फेस्टिवल आते हैं तो हम अलग-अलग तरीके के कपड़ों की शॉपिंग करते हैं ताकि अपने लुक को स्टाइलिश बना सके। लेकिन जो ऑप्शन दिखाई देते हैं वो पहनकर कई बार हम बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप चाहे तो रूबीना दिलैक के इंडियन लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। जिसे उन्होंने अलग तरीके से स्टाइल किया है। इसी फॉलो करके आप भी अपने लुक में कुछ चेंजेस ला सकते हैं। लेकिन इन्हें ट्राई करने के लिए आपको रुबीना दिलैक के लुक्स पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए।
रुबीना दिलैक की तरह पहनें सूट
फेस्टिवल सीजन में ट्रेडिशनल पहनना हर किसी को पसंद होता है। अगर आप भी सूट स्टाइल करना पसंद करती हैं तो इसके लिए रूबीना दिलैक के इस पिंक सूट लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने गोट्टा पट्टी वर्क वाला सूट स्टाइल किया है। जिसके साथ उन्होंने कानों में इयररिंग्स और हाथों में गोल्ड ज्वेलरी पहनी है। आप भी इसी तरीके से अपने लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप दुपट्टे को किसी और स्टाइल से वियर कर सकती हैं। साथ ही चाहे तो गले में नेकलेस वियर भी कर सकती हैं।
रुबीना दिलैक का साड़ी लुक
अगर आपकी नयी-नयी शादी हुई है और ये आपका पहला रक्षा बंधन है को इसके लिए आप इसके सिल्क साड़ी लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसे उन्होंने बिल्कुल रॉयल तरीके से स्टाइल किया है। इसके साथ उन्होंने हैवी नेकलेस को स्टाइल किया है। आप भी इसी तरीके के साड़ी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। आप इसमें कलर सर्च कर सकती हैं साथ ही ज्वेलरी भी उसी से मैच करके पहन सकती हैं। इसके साथ आप अच्छा बन लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।
टिप्स: आप चाहे तो बनारसी सिल्क साड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: परफेक्ट लुक के लिए स्टाइल करें बनारसी सिल्क साड़ी
रूबीना दिलैक का लहंगा लुक
अगर आप साड़ी या सूट के अलावा कुछ और स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए आप रूबीना के इस लहंगा लुक को ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में इंडो वेस्टर्न है लेकिन ट्रेडिशनल स्टाइल में वियर कर सकती हैं। इसको आप चुन्नी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं और बिना चुन्नी के भी इसे पहना जा सकता है। आप इस बात का ध्यान रखें कि इसे मार्केट से ही खरीदें इससे आपको फिटिंग में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
इसे भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में व्हाइट साड़ी को कैसे करें कैरी, देखें तस्वीरें
आप भी अगल फिल्म स्टार की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इन लुक्स को आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे आप रक्षा बंधन पर बिल्कुल अलग नजर आएंगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों