फैशन इंडस्ट्री में निरंतर ही बदलाव चलता रहता है। हर दिन कोई नया ट्रेंड आता है और हर दिन कोई फैशन आउट होता है। मगर कभी-कभी कुछ फैशन ट्रेंड्स एवरग्रीन बन जाते हैं तो कुछ का कमबैक होता है। वर्ष 2021 में भी कुछ फैशन और ब्यूटी ट्रेंड्स का कमबैक हुआ है।
वर्ष 2021 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और जाते-जाते कुछ ऐसे फैशन और ब्यूटी ट्रेंड्स को दोबारा चलन में ले आया है, जो अगले वर्ष भी महिलाओं के बीच अपनाए जाएंगे। इनमें से कुछ बेहद पसंद किए गए ट्रेंड्स के बारे में हम आपको बताते हैं।
बेल बॉटम
गुजरा हुआ वक्त बेशक लौक कर नहीं आता है हो, मगर बेल बॉटम का फैशन बार-बार लौटकर आता रहता है। इस वर्ष भी बेल बॉटम का कमबैक देखा गया । 70 के दशक के इस फैशन ट्रेंड को कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपनाया। हां, यह जरूर कहा जा सकता है कि अब बेल वॉटम के स्टाइल में कई बदलाव और वैरायटी नजर आने लगी है।
कोल्ड शोल्डर
यह फैशन भी पुराना है। 80 के दशक में ही कोल्ड शोल्डर स्लीव्ज का फैशन देखा जा चुका है। वर्ष 2000 के बाद भी इस फैशन का एक बार बूम आया था। मगर वर्ष 2021 में कोल्ड शोल्डर स्लीव्ज में कई अंदाज देखे गए।
एनिमल प्रिंट
'चुरा के दिल मेरा गोरिया चली' यह गीत तो आपने सुना ही होगा। इस गाने में शिल्पा शेट्टी ने एनिमल प्रिंट वाली ड्रेस पहनी है। तब से यह प्रिंट फैशन का हिस्सा बना हुआ। बीते कई वर्षों में इस प्रिंट का फैशन आया और गया। वर्ष 2021 में यह फैशन एक बार फिर से लौट कर आया और इस बार इस प्रिंट में कई वैरायटी भी देखी गई।
इसे जरूर पढ़ें: साल 2022 में रोजमर्रा के फैशन में कैसे आएगा बदलाव, जानें
सिमेट्रिकल ड्रेस
सिमेट्रिकल ड्रेस, कुर्ते, टॉप आदि का फैशन भी नया नहीं है बल्कि वर्ष 2000 में ही यह फैशन इंडस्ट्री में दस्तक दे चुका है। मगर बीते कुछ वर्षों में यह फैशन गायब सा हो गया था, मगर इस वर्ष सिमेट्रिकल हेमलाइन को कई आउटफिट में देखा गया।
लो वेस्ट जींस
90 के दशक में लो वेस्ट जींस का फैशन काफी ट्रेंड में था। इसके बाद हाई वेस्ट जींस भी फैशन का हिस्स बनी और आज भी हाई वेस्ट जींस पहनने का क्रेज महिलाओं में देखा जा रहा है, मगर इसके साथ ही इस अब लो वेस्ट जींस का फैशन भी दोबारा लौट कर आ गया है।
लॉन्ग स्कर्ट विद टॉप
यह फैशन 70 के दशक है और कई बार नए-नए अंदाज में आ चुका है। इस वर्ष भी लॉन्ग स्कर्ट को टॉप के साथ खूब पसंद किया, मगर टॉप और स्कर्ट दोनों का ही अंदाज काफी बदल चुका है। अधिकांस सेम प्रिंट वाली स्कर्ट और टॉप में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देखा। महिलाओं ने भी इस ट्रेंड का खुल कर स्वागत किया।
लिप लाइनर
लिप लाइनर का फैशन 90 के दशक में बहुत अधिक पसंद किया जाता था। मगर अब यह फैशन एक बार फिर से लौटकर आया है। बीच के कुछ वर्षों में लिपस्टिक के साथ होंठों को हाइलाइट करने का ट्रेंड गायब हो गया था। मगर अब फिर से लिप लाइनर का इस्तेमाल करके होंठों का हाइलाइट करने ट्रेंड जल पड़ा है।
बोल्ड आई लुक
बोल्ड आई का ट्रेंड पुराना है, मगर कुछ समय से न्यूड आई लुक को पसंद किया जा रहा था। वर्ष के जाते-जाते एक बार फिर से बोल्ड आई लुक महिलाओं के बीच फेमस हो गया है। खासतौर पर अबर कलरफुल आइलाइनर्स को महिलाएं बहुत अधिक पसंद कर रही है।
गिल्टर आई
आंखों पर गिल्टर का ट्रेंड भी नया नहीं है। मगर गिल्टर कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं हुए। हां, यह जरूर कहा जा सकता हैं कि बीच के कुछ वर्षों में गिल्टर्स का इस्तेमाल कम देख गया। मगर इस वर्ष एक बार फिर से गोल्डन गिल्टर का फैशन इन रहा।
Recommended Video
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस तरह के और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों