टॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली काजल अग्रवाल हर स्टाइल को बेहद ही करीने से कैरी करती हैं। भले ही बात वेस्टर्न वियर की हो या इंडियन वियर की, काजल हर स्टाइल को अपने ही अंदाज में पहनती हैं। वैसे काजल को साड़ी पहनना भी काफी अच्छा लगता है और अक्सर वह इसे कैरी किए हुए भी नजर आती हैं। साड़ी में भी काजल की खूबसूरती उतनी ही निखरती है।
आमतौर पर लड़कियां मानती हैं कि साड़ी पहनने से वह अधिक उम्र की लगेंगी या इसमें उनका लुक निखरकर नहीं आएगा। तो ऐसी लड़कियों को काजल अग्रवाल से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। काजल ना सिर्फ कई मौकों पर साड़ी पहनती हैं, बल्कि वह इसमें लेटेस्ट ट्रेंड्स को भी बेहद ग्रेसफुलही तरीके से एड करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-एक बाउल सलाद है बॉलीवुड हीरोइन काजल अग्रवाल की सुंदरता का राज़
जैसे इस साल पिंक कलर ट्रेंड में रहने वाला है और अगर आप पार्टी में साड़ी में पिंक कलर के डिफरेंट शेड्स को कैरी करने का मन बना रही हैं तो आपको काजल अग्रवाल के यह लुक्स इंस्पायर करेंगे। काजल अग्रवाल एक बार नहीं, बल्कि कई बार पिंक साड़ी में नजर आ चुकी हैं। तो चलिए देखते हैं काजल अग्रवाल के कुछ पिंक साड़ी लुक्स-
लाइट पिंक साड़ी
इस लुक में काजल ने पिंक के लाइट शेड को कैरी किया है। काजल ने रॉ मैंगों ब्रांड की लाइट पिंक कलर साड़ी पहनी है। इस साड़ी को और भी खूबसूरत बनाने के लिए बार्डर पर गोल्डन कलर को शामिल किया गया है। वहीं इस साड़ी को काजल ने डार्क पिंक कलर के हाफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। काजल ने इस लुक में हैवी ज्वैलरी लुक रखा है, जिसके कारण यह स्टाइल फैमिली फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है।
एसेसरीज में काजल ने khazanajewellery की ज्वैलरी कैरी की है। काजल ने हैवी चोकर के साथ लॉन्ग नेकपीस भी पहना है। इसके साथ काजल ने मैचिंग ईयररिंग्स टीमअप किए हैं। काजल के इस लुक को alliaalrufai ने स्टाइल किया है। वहीं मेकअप को काजल ने काफी सटल रखा है और हेयर्स को मिडिल पार्टिंग के साथ ओपन स्ट्रेट लुक दिया है।
पिंक विद ऑरेंज साड़ी
पिंक एक ऐसा कलर है, जो दूसरे कलर्स के साथ मिलकर भी बेहद खूबसूरत लगता है। इस लुक में काजल अग्रवाल ने भी पिंक को ऑरेंज के साथ टीमअप करके पहना है। काजल ने रॉ मैंगों ब्रांड की साड़ी पहनी है। पिंक व ऑरेंज कलर की स्ट्राइप साड़ी को काजल ने हाफ स्लीव्स हाई नेक ब्लाउज के साथ टीमअप किया है, जो उनके लुक कॉम्पलीमेंट कर रहा है।
वहीं एसेसरीज में काजल ने Silver Streak Store का चोकर और राउंड ईयररिंग पहने हैं। मेकअप की बात करें तो काजल ने अपने लुक में लाइट पिंक लिपस्टिक और आईज में विंग्ड लुक कैरी किया है, जो उन्हें बेहद खूबसूरत दिखा रहा है। वहीं हेयर्स में उन्होंने पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाया है।
इसे जरूर पढ़ें-पहननी है सिल्क की साड़ी? इन पांच टिप्स की मदद से कर सकती हैं बेहतर स्टाइलिंग
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल जल्द ही तमिल कॉमेडी-ड्रामा मूवी पेरिस पेरिस में परमेस्वरी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2014 में आई विकास बहल की हिंदी फिल्म क्वीन की रीमेक है। इस फिल्म में काजल अग्रवाल के साथ एली अवराम, विनय प्रसाद व भार्गवी नारायण भी नजर आएंगे। इसके अलावा काजल फिल्म मुंबई सागा में भी नजर आएंगी। यह फिल्म अनिल कपूर, इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम की एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जो 19 जून 2020 को रिलीज़ होगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों