मैरिज फंक्शंस में दिखना है सबसे खास तो बॉलीवुड दीवाज की तरह पहनें ऑरेंज कलर

अगर आप मैरिज से पहले फंक्शंस में बेहद खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ऑरेंज कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाएं।

orange colour  during wedding  season inside

शादियों के सीजन में चाहे दुल्हन हो या फिर दुल्हन की सहेली, खुद को सबसे अधिक खूबसूरत दिखाना चाहती हैं। इसके लिए हम सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस के स्टाइल को देखती हैं और उसे फॉलो भी करती हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आपको किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस का स्टाइल पसंद भी आ जाता है और वही स्टाइल रिक्रिएट करने के बारे में सोचती भी हैं, लेकिन जब आप ऑनलाइन सर्च करती हैं तो आपको पता लगता है कि वह आउटफिट काफी महंगा है और फिर आप उदास हो जाती हैं

अगर आपके साथ भी ऐसा कभी हुआ है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जरूरी नहीं है कि आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के स्टाइल को हुबहू कॉपी करें। आप चाहें तो उनके स्टाइल से इंस्पिरेशन लेकर खुद का स्टाइल भी क्रिएट कर सकती हैं। उनके स्टाइल से आप लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में जान सकती हैं और फिर अपना स्टाइल फ्लॉन्ट कर सकती हैं। वैसे ऐसा ही एक लेटेस्ट ट्रेंड है ऑरेंज कलर का। यह कलर इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी अपने वेडिंग वार्डरोब में इसे शामिल कर सकती हैं-

इसे भी पढ़ें:दिखना है बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत, तो सोनम कपूर के इन आई मेकअप लुक्स से लें इंस्पिरेशन

भूमि पेडनेकर

orange colour  during wedding  season inside

शादी के दौरान ऐसे कई फंक्शंस होते हैं, जब आप कुछ लाइट लेकिन पहनना चाहती हैं, जिसमें आप कंफर्टेबल भी दिखे और आपको अपने स्टाइल के साथ भी समझौता ना करना पड़े। ऐसे में आपको भूमि की यह ऑरेंज साड़ी काफी पसंद आएगी। भूमि ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई ऑरेंज कलर की साड़ी को स्लीवलेस डीप नेकलाइन ब्लाउज के साथ पहना है। अपने इस लुक में भूमि ने मेसी पोनीटेल विद सटल मेकअप किया है। आप इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर मेहंदी सेरेमनी में खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

सारा अली खान

orange colour  during wedding  season inside

सारा ने जब से इंडस्ट्री में कदम रखा है, अपने स्टाइल से वह सभी को इंप्रेस करती हैं, फिर चाहे बात वेस्टर्न वियर की हो या इंडियन वियर की। अपने इस लुक में भी सारा ने येलो, ऑरेंज कलर की साड़ी को पिंक कलर के ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। वहीं न्यूड मेकअप के साथ माथे पर बिन्दी और ओपन हेयर लुक उनके स्टाइल को औ भी ज्यादा ग्रेसफुल बना रहे हैं।

दीपिका पादुकोण

orange colour  during wedding  season inside

दीपिका का स्टाइल हमेशा थोड़ा हटकर होता है। अगर आप भी दीपिका की तरह ऑरेंज कलर को एक डिफरेंट तरीके से अपने स्टाइल में एड करना चाहती हैं तो उनका यह लुक देखिए। इस लुक में दीपिका ने यूं तो व्हाइट एंड ब्लू कलर का स्ट्राइप्ड पैंट सूट पहना है, लेकिन इसके साथ दीपिका ने ऑरेंज कलर के हील्स कैरी किए है। दीपिका का यह लुक एकदम डिफरेंट है। अगर आप भी चाहें तो दीपिका की तरह वेडिंग फंक्शन में ऑरेंज कलर को बतौर ड्रेस ना पहनकर एसेसरीज में भी कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:वेडिंग फंक्शन में दिखना है सबसे खास तो मनीष मल्होत्रा की इन 5 ब्राइडल ड्रेसेस से लें इंस्पिरेशन

माधुरी दीक्षित

orange colour  during wedding  season inside

ऑरेंज एक ऐसा कलर है, जो किसी भी उम्र में अच्छा लगता है। माधुरी दीक्षित ने भी इस स्टाइल में ऑरेंज कलर बेहद गार्जियस तरीके से कैरी किया है। अगर आप सिर्फ एक कलर से मोनोक्रोम लुक नहीं अपनाना चाहती हैं तो माधुरी दीक्षित के इस लहंगे से इंस्पिरेशन लीजिए। इस लुक में माधुरी ने पिंक कलर के ब्लाउज के साथ ऑरेंज कलर का लहंगा पहना है। वहीं दुपट्टे में माधुरी ने येलो व व्हाइट पोल्का डॉट लुक को अपनाया है। अपने इस लुक के साथ माधुरी दीक्षित ने हैवी ज्वैलरी कैरी की है। हालांकि आप वेडिंग फंक्शन में लाइट ज्वैलरी पहन सकती हैं। यह लुक भी यकीनन आप पर काफी अच्छा लगेगा।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP