शादी सीजन में दिखें सबसे अलग, प्रियंका, करीना, दिशा और जैकलिन से जानिये

हाल ही में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस हमें लाइट कलर के लहंगे में दिखाई दीं, आइये जानते हैं कि लाइट कलर के लहंगे को उन्होंने कैसे कैरी किया है-
Shikha Sharma
  • Shikha Sharma
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 14 Dec 2018, 20:12 IST

हर तरफ़ शादी का सीजन है और हमारी बॉलीवुड एक्ट्रेस इस सीजन को अपने जलवे से और भी रोशन कर रही हैं। वो ज़माना गया जब शादी में जाने के लिए लोग रेड ग्रीन, मजेंटा पिंक, शायनी गोल्डन जैसे लाउड और ब्राइट कलर्स के लहंगे को कैरी करते थे। लेकिन अब फैशन ट्रेंड बदल चूका है। हाल ही में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेज़ हमें लाइट कलर के लहंगे में दिखाई दीं, आइये जानते हैं कि लाइट कलर के लहंगे को उन्होंने कैसे कैरी किया है-

1 दिशा पाटनी

फाल्गुनी शाने पीकॉक के ग्रे बेस पर व्हाईट मैट के डिजाईन वाले लहंगे में दिशा पाटनी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। हैवी लहंगा, फुल स्लीव्स के ब्लाउज के साथ लाइट नेटेड दुपट्टा काफी अच्छा लग रहा है। परफेक्ट न्यूड मेकअप, नो ज्वेलरी लुक भी दिशा पर काफी सूट हो रहा है। खुले वेवी बाल भी उनके इस लुक सिंपल और स्टाइलिश टच दे रहे हैं।

Read more: प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन, सुष्मिता सेन... देखिये इनकी खूबसूरती का जलवा

2 प्रियंका चोपड़ा

न्यूली वेड्स कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी हाल ही में ईशा अम्बानी की शादी अटेंड की जहाँ प्रियंका मोनिका और करिश्मा के मशहूर ब्रांड Jade के लाइट बाबी पिंक कलर के लहंगे में दिखाई दी। लाइट कलर के लहंगे पर आप मिरर वर्क और एम्ब्रोइडरी देख सकते हैं। हाई नैक और फुल स्लीव्स का ब्लाउज प्रियंका की toned बॉडी पर काफी सूट हो रहा है। सिल्वर मांगटिका और औदय श्रीआली द्वारा किये गए मेकअप में वो बहुत सुन्दर लग रही हैं। बता दें कि एमी पटेल ने प्रियंका को स्टाइल किया है।

3 करीना कपूर ख़ान

ईशा अम्बानी की शादी में उमड़े बॉलीवुड हस्तियों में करीना कपूर ख़ान का भी नाम था। करीना ने हर बार की तरह इस बार भी अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को जीता। अनीता डोंगरे के इस ऑफ व्हाईट कलर के लहंगे को उन्होंने व्हाइट स्ट्रिप स्टाइल के टॉप के साथ  मैच किया। मिरर वर्क के पैचेज़ वाला दुपट्टा भी काफी सुन्दर था। अनीता डोंगरे की इयर रिंग और मांग टीका के साथ उन्होंने आम्रपाली के बैंगल्स के साथ मैच किया।

4 जैकलिन फर्नांडिस

लाइट कलर के लहंगे का ट्रेंड जैकलिन फर्नांडिस ने भी फॉलो किया। अनामिका खन्ना के कलेक्शन में से एक यह हैवी एम्ब्रोइडेड न्यूड कलर के लहंगे को जैकलिन ने मैचिंग ब्लाउज के साथ कीर किया। फल शोल्डर जैकेट की तरह उन्होंने हैवी बॉर्डर के दुपट्टे को कैरी किया है। शान मुत्ताथिल ने इनका मेकअप किया है और इन्हें स्टाइल किया है चांदनी वाहबी ने।

Read more: ट्रेंच कोट ड्रेस फैशन अपनाएं और बॉलीवुड ऐक्‍ट्रेसेस जैसा लुक पाएं

5 माधुरी दीक्षित

मोनिका और करिश्मा के ब्रैंड Jade के लाइट कलर के सिल्वर गोल्डन वर्क के लहंगे में माधुरी बेहद सुंदर दिखाई दे रही थीं। हाई नेक के मैचिंग ब्लाउज और लॉन्ग इअरिंग के साथ उन्होंने कैरी किया है परफेक्ट मेकअप जिसका क्रेडिट उनकी मेकअप आर्टिस्ट लेखा को जाता है। हेयर बन और लाइट दुपट्टा भी उनके इस लुक के साथ बहुत अच्छा लग रहा है।

6 शिल्पा शेट्टी

लाइट कलर के लहंगे को स्टाइलिश तरीके से कैरी करना कोई हमारे बॉलीवुड Divas से सीखिए। शिल्पा शेट्टी ने भी इस सप्ताह अपने देसी अंदाज़ को तरुण तहलानी के कांसेप्ट साड़ी वाले लहंगे में फ्लॉन्ट किया। मालती-प्लेटेड लहंगे के साथ नेटेड दुपट्टा जिसे साड़ी स्टाइल में कैरी किया गया है, शिल्पा पर बहुत अच्छा लग रहा है। गोल्डन बीट्स का वर्क इस लहंगे को बहुत सुन्दर बना रहा है। IOSIS WELLNESS ने शिल्पा के हेयर स्टाइल को बहुत सुन्दर बनाया।

7 कियारा अडवाणी

मनीष मल्होत्रा किसी भी रंग को अट्रैक्टिव बना सकते हैं और इसका सबूत है किआरा अडवानी का यह लहंगा।लाइट पिंक कलर के लहंगे पर खूबसूरत गोल्डन वर्क और डिज़ायनर ब्लाउज के साथ अटैच किया हुआ प्लेन दुपट्टा... कमाल का कॉम्बिनेशन है। कियारा ने इसे मिडल पार्टेड लूज़ पोनी तेल और खूबसूरत पर्ल के इयर रिंग के साथ मैच किया।

Best Dresses Of the Week Best Looks Of The Week Kareena Kapoor Khan Priyanka Chopra Shilpa Shetty Disha Patani Madhuri Dixit बेस्ट ड्रेस ऑफ़ द वीक बेस्ट लुक्स ऑफ़ द वीक प्रियंका चोपड़ा करीना कपूर ख़ान माधुरी दीक्षित शिल्पा शेट्टी