वेडिंग चूड़ा यकीनन देखने में बहुत अच्छा लगता है और इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे बस नई-नवेली दुल्हन का श्रृंगार इसके बिना अधूरा होगा। पंजाबी दुल्हनों के लिए ये एक बहुत जरूरी चीज़ होती है और उनकी रस्म को पूरा करते-करते 40 दिन बीत जाते हैं और इस समय उन्हें अपने हाथों में चूड़ा पहने रखना होता है। अब तो ब्राइड्स इसे फैशन स्टेटमेंट की तरह पहनती हैं और इसे बहुत पसंद किया जाता है। पर चूड़े के साथ बहुत बड़ी समस्या ये होती है कि हर रोज़ इसे पहनने से इसकी शाइन चली जाती है।
दिन-रात चूड़ा पहनने की वजह से हाथों में रिएक्शन भी होने लगता है और साथ ही साथ कई तरह की समस्याएं महसूस होती हैं। एक तो फैशन के कारण इतना हेवी चूड़ा पहना जाने लगा है कि वो ना सिर्फ हाथों के लिए भारी होता है बल्कि ये मेंटेन करना भी मुश्किल होता है।
ऐसे में हम आपको कुछ खास टिप्स बताते हैं जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- सेलिब्रिटीज लुक्स देखें और मांग टिक्का को सेट करने के टिप्स जानें
ब्राइडल चूड़ा अपनी शाइन खो दे इसके कई कारण हो सकते हैं। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
अगर आपको अपने ब्राइडल चूड़े की शाइन उसी तरह से बरकरार रखनी है तो आप उसके लिए ये टिप्स अपना सकती हैं।
खाना बनाते समय या फिर कोई और काम करते समय थोड़ा सा ध्यान आपको चूड़े पर रखना होगा। किसी भी तरह का चूड़ा हो अगर वो हीट के पास ज्यादा जा रहा है तो उसकी शाइन जरूर जाएगी।
कई दुल्हनें आजकल 5 दिनों में ही चूड़ा उतार देती हैं और कई इसे 40 दिन या 6 महीने तक पहनती हैं। पर अगर आपको पूरी रस्म निभानी है और आप ज्यादा दिनों तक चूड़ा पहनने के बारे में सोच रही हैं तो थोड़ा सिंपल चूड़ा चुनें जो कंफर्टेबल हो। बहुत ज्यादा पोलकी, मोती आदि से सजा चूड़ा न पहनें।
अगर मुमकिन हो तो बर्तन धोते समय या फिर नहाते समय चूड़ा उतार दें। ये तरीका आपके हाथों को स्किन इन्फेक्शन से भी बचाएगा और साथ ही साथ आपके चूडे़ को भी नुकसान नहीं पहुंचाएगा। आपको ध्यान रखना है कि आपके चूड़े पर ज्यादा साबुन ना लगे। शैम्पू आदि करते समय भी यही गलती ब्राइड्स करती हैं और उनका ब्राइडल चूड़ा जल्दी ही पुराना दिखने लगता है।
आजकल मल्टीकलर ब्राइडल चूड़े का फैशन भी चल निकला है, लेकिन एक बात जान लीजिए कि अगर आपको बहुत दिनों के लिए अपना ब्राइडल चूड़ा पहनना है तो बहुत सारे रंग एक साथ बहुत फेडेड दिख सकते हैं। धीरे-धीरे ये चूड़ा अपना रंग खो देगा और आपके लिए इसे लंबे समय तक पहनना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- 'प्लस साइज' दुल्हन अपने लिए ब्राइडल लहंगा चुनते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
ये तो थे वो टिप्स जिनसे आप अपने ब्राइडल चूड़े की शाइन बचा सकती हैं, लेकिन अब बात करते हैं उन टिप्स की जो रोजमर्रा के काम में मदद कर सकते हैं।
ये सारे टिप्स आपको आपके ब्राइडल चूड़े को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।