ब्लू और ब्लैक कलर की जींस पहनकर रोजाना बोरियत हो जाती है। ऐसे में आपको कुछ नया लुक ट्राई करते रहना चाहिए। आजकल कलर पैंट्स काफी ट्रेंड में हैं, लेकिन अक्सर कलर्ड पैंट्स को देखकर यही लगता है कि इन्हें किस कलर के आउटफिट्स के साथ पेयर अप किया जाए। अगर आप भी कलर्ड पैंट पहनना पसंद करती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल हो सकता है।
आज के आर्टिकल में हम आपको कलर्ड पैंट्स स्टाइल करने से जुड़े आइडियाज बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप बेहद स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। तो देर किस बात की आइए नजर डालते हैं इन कलर्ड पैंट्स लुक्स पर-
पिंक पैंट के साथ ट्राई करें ये कॉम्बिनेशन-
View this post on Instagram
पिंक कलर के पैंट को आप कई कलर कॉम्बिनेशन के साथ स्टाइल कर सकती हैं। लाइट शेड के साथ आपको डार्क कलर कॉम्बिनेशन टॉप कैरी करना चाहिए, वहीं डार्क पिंक पैंट के साथ आपको लाइट शेड के टॉप स्टाइल करने चाहिए। पिंक कलर के पैंट्स के साथ व्हाइट, ब्लैक, नेवी ब्लू, लैवेंडर, ग्रे और रेड कलर के टॉप के साथ पेयर अप कर सकती हैं। इसके अलावा पिंक पैंट के साथ चेक वाले शर्ट और टी-शर्ट भी काफी स्टाइलिश लगते हैं।
स्टाइलिंग टिप्स-
- पिंक पैंट के न्यूड और पीच कलर के फुटवियर बेहद स्टाइलिश लगते हैं।
- पिंक पैंट के साथ आप मैचिंग टॉप भी स्टाइल कर सकती हैं।
शिमर पैंट्स को ऐसे करें स्टाइल-
आजकल शिमर पैंट्स काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप इन्हें अपनी वॉडरोब का हिस्सा बना सकती हैं। शिमर पैंट्स पार्टी लुक के लिए बेहद स्टाइलिश होते हैं, इन्हें आप अपने स्टाइलिश टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं। मार्केट में अलग-अलग कलर के शिमर पैंट्स आते हैं, जिन्हें आप कॉम्बिनेशन के हिसाब से कैरी कर सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स-
- गोल्डन कलर की पैंट के साथ आप ब्लैक या व्हाइट कलर का टॉप स्टाइल कर सकती हैं। वहीं सिल्वर कलर के शिमर पैंट्स के साथ अलग-अलग कलर कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं।
- शिमर पैंट्स के साथ डार्क कलर के टॉप्स काफी स्टाइलिश लगते हैं। ऐसे में पार्टी ओकेजंस के लिए आपके पास शिमर पैंट जरूर होने चाहिए।
येलो पैंट्स के साथ ट्राई करें ये कॉम्बिनेशन-
View this post on Instagram
येलो कलर के पैंट्स दिखने में बेहद एलिगेंट होते हैं। इनके साथ आप कई कलर कॉम्बिनेशन्स को ट्राई कर सकती हैं। लाइट येलो पैंट के साथ आप ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और लाइट प्रिंट कलर के टॉप्स स्टाइल सकती हैं। इतना हीं नहीं आप येलो पैंट के साथ पोल्का डॉट टॉप और फ्लोरल प्रिंट टॉप्स भी कैरी कर सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स-
- येलो पैंट के साथ ब्राउन फुटवियर काफी स्टाइलिश लगते हैं।
- लाइट शेड येलो पैंट के साथ आप डार्क कलर के टॉप कैरी कर सकती हैं।
रेड कलर की पैंट को साथ पेयर अप करें ये कॉम्बिनेशन-
रेड पैंट को लोग अक्सर उसके चटक रंग के कारण अवॉयड कर देते हैं। लेकिन इस कलर के पैंट को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है। रेड पैंट के साथ स्ट्राइप वाले टॉप बेहद स्टाइलिश लगते हैं, इसके अलावा रेड और ब्लू का कॉम्बिनेशन फॉरएवर है। रेड लेदर पैंट के साथ व्हाइट कलर भी काफी जचता है, इसके अलावा आप चाहें तो लाइट प्रिंटेड शर्ट के साथ भी पैंट को पेयर अप कर सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स-
- रेड पैंट के साथ अगर आप स्पोर्टी लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो पैंट के साथ व्हाइट स्पोर्ट टी-शर्ट भी पेयर अप कर सकती हैं।
- रेड पैंट के साथ न्यूड या ब्लैक कलर के फुटवियर्स बेहद स्टाइलिश लगते हैं।
ग्रीन पैंट्स को इन तरीकों से करें पेयर अप-
View this post on Instagram
हरा रंग देखने में काफी बोल्ड होता है। ऐसे में लोग इस कलर को पहनना अवाइड करते हैं। लेकिन आप चाहें तो ग्रीन पैंट्स को बिल्कुल अलग अंदाज में स्टाइल कर सकती हैं। ग्रीन कलर की पैंट के साथ पोल्का डॉट शर्ट, स्ट्राइप वाले टी-शर्ट, व्हाइट टॉप, लाइट शेड प्रिंटेड शर्ट और ब्राइट कलर के टॉप बेहद स्टाइलिश लगते हैं।
स्टाइलिंग टिप्स-
- ग्रीन कलर के पैंट के साथ आपको डार्क कलर कॉम्बिनेशन अवाइड करना चाहिए।
- ग्रीन कलर की पैंट के साथ न्यूड कलर के फुटवियर्स काफी स्टाइलिश लगते हैं, वहीं आप चाहें तो ब्लैक फुटवियर भी चुन सकती हैं।
तो ये थे कलर पैंट स्टाइलिंग टिप्स, जिन्हें आप भी फॉलो कर सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों