herzindagi
pracchi desai inspired western looks

Pracchi Desai Looks: प्राची देसाई के वेस्टर्न लुक्स को आप भी करें रीक्रिएट, देखें तस्वीरें

अगर आप वेस्टर्न आउटफिट पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए आप प्राची देसाई के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आप सुंदर दिखाई देंगी।
Editorial
Updated:- 2024-08-29, 12:52 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत हैं। इसी वजह से लोग उनके सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर उनके लुक्स को रीक्रिएट करने के बारे में हमेशा सोचते हैं। कई सारी लड़कियां ऐसी हैं जो उनके वेस्टर्न लुक्स को काफी पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो हर आउटफिट में अच्छी लगती हैं। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए आप इनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर दिखाई देंगी। साथ ही, आपका लुक भी सबसे अलग दिखाई देगा।

प्राची देसाई का स्कर्ट लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pracchi Desai (@prachidesai)

अगर आपको स्कर्ट पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप प्राची देसाई के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने स्लिट कट स्कर्ट को प्रिंटेड ब्लेजर के साथ वियर किया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप इस तरह की डेनिम स्कर्ट और ब्लेजर को मार्केट से खरीदकर लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। ब्लेजर आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएगा। वहीं आप स्कर्ट 250 से 400 रुपये में खरीद सकती हैं। इसके साथ हाई हील्स और मेकअप लुक क्रिएट करें। आप सुंदर दिखाई देंगी। 

प्राची देसाई का को-ऑर्ड सेट लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pracchi Desai (@prachidesai)

अगर आप किसी पार्टी या वेकेशन पर जा रही हैं, तो इसके लिए आप प्राची देसाई जैसे प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के को-ऑर्ड सेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसमें आपको प्रिंट भी कई सारे मिल जाते हैं। आप इनकी तरह से इसमें स्लिट कट डिजाइन भी ले सकती हैं या प्लेन डिजाइन वाले आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लेगगा।

इसे भी पढ़ें: Co-Ord Sets : फंक्शन में चाहती हैं ब्यूटीफुल लुक तो ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले को-ऑर्ड सेट करें स्टाइल

प्राची देसाई का रेड आउटफिट लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pracchi Desai (@prachidesai)

आप अगर रेड कलर को पसंद करती हैं, तो इसके लिए प्राची देसाई के रेड आउटफिट लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के लुक में आप भी एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखाई देंगी। मार्केट में इस तरह की ड्रेस ऑप्शन आपको प्लेन से लेकर प्रिंटेड में मिल जाएंगे। जिसे आप अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज के साथ वियर कर पाएंगी। 

इसे भी पढ़ें: न्यू लुक के लिए ट्राई करें ये मल्टी कलर को-ऑर्ड सेट, इस तरह करें स्टाइल

इस बार वेस्टर्न आउटफिट में खूबसूरत दिखने के लिए इन लुक्स को रीक्रिएट करें। इसमें आप प्राची देसाई की तरह खूबसूरत दिखाई देंगी।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।