Styling Tips: अपने लुक को स्टाइलिश बनाना हम सभी चाहते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कई बातों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। वहीं साड़ी का चलन एवरग्रीन रहता है और इसे स्टाइलिश लुक देने के लिए ब्लाउज का डिजाइन परफेक्ट चुनना बेहद जरूरी होता है।
हालांकि लुक को स्टाइल करने के कई टिप्स आपको सोशल मीडिया के जरिये आसानी से मिल जाएंगे। कई बार हम जल्दबाजी के कारण सिंपल डिजाइन का ब्लाउज चुन लेते हैं, लेकिन बाद में उसे लोकल टेलर के जरिए कस्टमाइज करवाते हैं।
अगर आप भी अपने साड़ी लुक को आकर्षक बनाना चाहती हैं तो सिंपल से ब्लाउज को स्टाइलिश लुक देने के लिए हमारी बताई गई टिप्स पर एक नजर जरूर डालें, जिसमें हम आपको बताने वाले हैं सिंपल ब्लाउज को किन तरीकों से आप फैंसी बना सकती हैं।
ब्लाउज में लगवाएं टैसल्स (Blouse Styling Tips)
View this post on Instagram
लटकन व टैसल को आजकल काफी पसंद किया जाने लगा है। वहीं इसका इस्तेमाल केवल डोरियों में ही नहीं बल्कि लेस स्टाइल में ब्लाउज के नीचले हिस्से में भी किया जा सकता है। वहीं आप चाहे तो स्लीव्स पर भी इस तरह से टैसल्स से बनी लेस को लगवा सकती हैं। इसमें आपको सबसे ज्यादा पर्ल डिजाइन चलन में दिखाई देगा। पर्ल के आलावा पोम-पोम डिजाइन भी आकर्षक नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें :सिंपल ब्लाउज को फैंसी लुक देने के लिए ये आसान टिप्स आएंगी आपके काम
ब्लाउज के शोल्डर के लिए डिजाइन (Saree Blouse DIY)
आजकल प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज काफी चलन में है, लेकिन अगर आप स्लीवलेस ब्लाउज को थोड़ा स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो इस तरह से शोल्डर पर चैन की मदद लेकर डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप पर्ल, बीड्स या फ्लोरल डिजाइन वाली चैन को चुनें और 3 से 4 लेयर में इस तरह से चैन को ब्लाउज के शोल्डर पर लगवा लें। देखने में ये काफी मॉडर्न नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें :चौड़े कंधे हैं तो भूलकर भी न करें स्टाइलिंग से जुड़ी ये गलतियां, लुक हो जाएगा खराब
ब्लाउज की नेकलाइन को आकर्षक बनाने के लिए क्या करें? (Blouse Fashion)
ब्लाउज की नेकलाइन के आपको कई डिजाइन देखने को मिल जाएंगे, लेकिन अगर आपका ब्लाउज सिंपल है तो इसमें आप गोटा-पत्ती लेस लगवा सकती हैं। आप चाहे तो ब्लाउज से मैचिंग कपड़े की मदद लेकर किनारी लेस या केवल बारीक पाइपिंग भी लगवा सकती हैं। इस तरह का डिजाइन खासकर वी-नेकलाइन पर खूबसूरत नजर आता है।
अगर आपको सिंपल ब्लाउज को स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों