करवा चौथ पर नहीं है साड़ी खरीदने का बजट? ऐसे बनाएं अपनी पुरानी प्लेन साड़ी को स्टाइलिश

Old Sarees: अगर आप अपनी पुरानी साड़ी को फेंक देती हैं, तो इन फैशन हैक्स की मदद से आप साड़ी को डिजाइनर लुक दे सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-09-12, 19:51 IST
tips to make old plain saree to look stylish

What To Do With Old Sarees: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का त्योहार बेहद खास होता है। इस त्योहार के लिए महिलाएं महीने भर पहले से ही तैयारी शुरू कर देती हैं। चाहे वह कपड़ों की शॉपिंग हो या स्किन और हेयर केयर करना। त्योहार पर नए कपड़े पहने जाते हैं, लेकिन कई बार बजट न होने के कारण हम अपने लिए कुछ नया नहीं खरीद नहीं पाते हैं।

करवा चौथ के मौके पर अगर आपके पास कोई डिजाइनर साड़ी या सूट खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं, तो ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी पुरानी प्लेन साड़ी पहन सकती हैं। अब आपको लग रहा होगा, भला पुरानी साड़ी पहन नया लुक कैसे मिलेगा? इसलिए आज हम आपके लिए कुछ हैक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप प्लेन साड़ी को स्टाइलिश बना सकती हैं। अब यह मत कहिएगा कि आपके पास कोई प्लेन साड़ी नहीं है। चलिए जानते हैं प्लेन साड़ी को नया लुक कैसे दें।

साड़ी को गोटा पट्टी की मदद से कैसे बनाएं स्टाइलिश?

how to use gotta patti for old saree

करवा चौथ के लिए प्लेन साड़ी को डिजाइनर लुक देने के लिए आप साड़ी के बॉर्डर में गोटा पत्ती लगवा सकती हैं। आपको मार्केट में बेहद सुंदर-सुंदर गोटा पट्टी के डिजाइंस मिल जाएंगे। अगर आप साड़ी के बॉर्डर पर गोटा पट्टी नहीं लगाना चाहती हैं, तो गोटा पट्टी से साड़ी के बीच में फूल या कोई अन्य डिजाइन बना सकती हैं।

प्लेन साड़ी को नया लुक कैसे दें?

how to dye saree

  • क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि आपको कोई साड़ी बेहद पसंद आई हो, लेकिन उस साड़ी का रंग आपको पसंद नहीं है। अक्सर पुरानी साड़ी के साथ ऐसा ही होता है। क्या इस बार करवा चौथ के लिए आप कुछ नया नहीं खरीद रही हैं, ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी पुरानी साड़ी को ही डिजाइनर लुक दे सकती हैं।
  • साड़ी को स्टाइलिश और डिजाइनर लुक देने के लिए डाई करवाएं। डाई के लिए आप अपने मनपसंद रंग चुन सकती हैं। साड़ी को दोगुना सुंदर बनाने के लिए आप 2-3 रंगों को मिलाकर डाई करवा सकती हैं।
  • डाई करने के साथ-साथ आप साड़ी पर पर कोई प्रिंट भी बनवा सकती हैं, जिससे आपकी साड़ी बेहद सुंदर लगेगी। यकीन मानिए करवा चौथ के दिन डाई वाली साड़ी पहन आप किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगेंगी। (साड़ी को ड्रेप करने के हैक्स)

इसे भी पढ़ें:सेलिब्रिटी स्टाइल परफेक्ट साड़ी ड्रेप करने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्‍यान

पुरानी साड़ी को डिजाइनर लुक कैसे दें?

how to use mirror for old saree

यह कहना गलत नहीं होगा कि किसी भी त्योहार के लिए सबसे पहले कपड़ों की शॉपिंग की जाती है। सभी लोग अपने मनपसंद के कपड़े खरीदते हैं। अपने पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं।

यह व्रत महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इसलिए इस दिन महिलाएं दुल्हनों की तरह सजती हैं। कई बार घर के खर्च इतने ज्यादा हो जाते हैं कि महिलाएं करवा चौथ के लिए कोई आउटफिट नहीं खरीद पाती हैं। ऐसे में वह निराश हो जाती है और त्योहार के लिए कोई खास तैयारी भी नहीं करती हैं।

  • अगर इस बार आपका बजट भी बिगड़ा हुआ है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी पुरानी साड़ी को करवा चौथ के दिन पहन सकती हैं। आपको केवल साड़ी में कुछ बदलाव करने होंगे और फिर आपका लुक देखने लायक होगा।
  • प्लेन साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप मिरर वर्क कर सकती हैं। बाजार में आपको आसानी से अलग-अलग शेप के छोटे-छोटे कांच के टुकड़े मिल जाएंगे। बस इन मिरर को फैब्रिक ग्लू की मदद से साड़ी पर चिपकाएं। साड़ी के लुक को इन्हांस करने के लिए आप मिरर के बगल में पर्ल मोती भी लगा सकती हैं। इससे साड़ी डिजाइनर लगेगी।

इसे भी पढ़ें:करवा चौथ पर ट्राई करें ये स्टाइलिश सिल्क साड़ी, इन ऐक्ट्रेस के लुक को करें रीक्रिएट

साड़ी को स्टाइल करने के टिप्स

  • अगर आपकी साड़ी हैवी है, तो इसके साथ सिंपल ब्लाउज कैरी करें। इससे आपका लुक परफेक्ट लगेगा। इसी सिंपल साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए हैवी डिजाइन वाला ब्लाउज कैरी करें।(देखें सिल्क साड़ी के खूबसूरत डिजाइंस)
  • साड़ी लुक के लिए ज्वेलरी का भी खास ध्यान रखें। हैवी इयररिंग्स के साथ गले में कुछ न पहनें। अगर आप चोकर वियर कर रही हैं, तो छोटे इयररिंग्स पहनें।
  • दीवाली रात में मनाई जाती है। इसलिए मेकअप भी इस अनुसार ही करें। मेकअप को पॉप-अप करने के लिए डार्क आई शैडो का इस्तेमाल करें।


उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP