herzindagi
tips to wear silk saree in karwa chauth

करवा चौथ पर ट्राई करें ये स्टाइलिश सिल्क साड़ी, इन ऐक्ट्रेस के लुक को करें रीक्रिएट

अगर आपको साड़ी पहनने का शौक है तो आप इन सिल्क साड़ियों को ट्राई कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-10-06, 13:31 IST

सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत काफी अहम होता हैं। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। हर महिला यही चाहती है कि वह इस दिन सबसे सुंदर और यूनिक दिखें, जिसके लिए वह खूब तैयारियां करती हैं, और अच्छी तरह से सजती संवरती हैं।

ज्यादातर महिलाएं इस दिन साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में सिल्क की साड़ियां हर जगह बेहद खूबसूरत और यूनिक नजर आती हैं। इनसे महिलाओं को क्लासी लुक भी मिलता है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कुछ एक्ट्रेस के सिल्‍क साड़ी में लुक जिन्‍हें आप आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं, और करवा चौथ में दिखेंगी सबसे यूनिक।

चंदेरी सिल्क साड़ी

chanderi silk saree

चंदेरी सिल्क साड़ी को मध्य प्रदेश में तैयार किया जाता है। इन साड़ियों को सोने और चांदी के जरी काम के लिए जाना जाता है। साथ ही इनमें सोने के सिक्के का काम किया जाता है। आप इस करवा चौथ में अनुष्का शर्मा के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। चंदेरी सिल्क साड़ी देखने में बेहद सोबर दिखाई देती है। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि आपको हल्के रंग की साड़ियां पहनना पसंद हैं, तो चंदेरी सिल्क साड़ियां आपके लिए परफेक्‍ट हैं। ज्वेलरी के लिए आप गोल्ड ज्वेलरी को ही चुनें, इससे आपका लुक बेहद एलिगेंट दिखाई देगा।

इसे जरूर पढ़ें:Karwa Chauth Wishes 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश

पैठानी सिल्क साड़ी

madhuri dixit saree look

पैठणी साड़ी महाराष्ट्र में बनाई जाती है। ये साड़ियां तीन प्रकार के रेशम से बनी हैं, जैसे- सिडल-गट्टा सिल्क, चाइना सिल्क और चारका सिल्क। अगर करवा चौथ में आप कुछ यूनिक लुक पाना चाहती हैं तो आप माधुरी के इस लुक को जरूर रीक्रिएट करें। आप माधुरी के लाइट मेकअप करें साथ ही हेयर स्टाइल में मेसी बन बनाएं इससे आपके लुक में निखार आएगा। बाजार में आपको इस तरह कई साड़ी मिल जाएंगी आप इसे आसानी से खरीद सकती हैं। साथ ही ऐसी साड़ी आप किसी भी फैमिली फंक्शन के लिए भी पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी देखने में बेहद क्लासी लुक देती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: सिल्क की साड़ी नई जैसी रखना चाहती हैं तो ये 7 आसान टिप्स अपनाएं

कांचीपुरम सिल्क साड़ी

hina khan saree look

इन साड़ियों को मलबरी रेशम के धागे से बनाया जाता है। इस साड़ी के किनारे पर एक खूबसूरत बॉर्डर होता है। इन साड़ियों को भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के कांचीपुरम शहर में बनाई जाती हैं। अगर आप करवा चौथ पर सिल्क साड़ी में कुछ नया लुक ट्राई करना चाहती हैं , तो आपको हिना खान का कांचीपुरम सिल्क साड़ी लुक जरूर ट्राई करना चाहिए। आप हिना की तरह इसके साथ हैवी झुमके कैरी कर सकती हैं। साथ ही बालों में बन बनाकर गजरा लगा लें, इससे आपकी साड़ी का लुक उभर कर आएगा। मेकअप में आप डार्क आई शैडो और न्‍यूड लिपस्टिक लगांए।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit:instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।