DIY Bottle Cap: कई बार ऐसा होता है कि हम घर पर रखी बेकार बोतल को इस्तेमाल करने के बाद फेंक देते हैं। क्योंकि हमें ऐसा लगता है इसका दोबारा कोई इस्तेमाल नहीं होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। आप इन्हीं ढक्कनों का इस्तेमाल करके घर पर इयररिंग्स डिजाइन कर सकती हैं। इसको बनाना भी आसान है और इसमें आपको समय भी कम लगेगा। इसी के साथ खर्च भी कम आएगा। इसके लिए आपको श्वेता महादिक की इस वीडियो को देखना होगा। जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें उन्होंने सिखाया है कि कैसे घर पर ढक्कन से इयररिंग्स बनाया जाता है।
इयररिंग्स बनाने में लगने वाली चीजें (How To Make Earrings At Home)
- बोतल के ढक्कन
- ग्लू
- पर्ल
- एक्सेसरीज वायर
- सुई
- स्टोन
इयररिंग्स बनाने का तरीका (DIY Bottle Cap Earrings)
- इसे बनाने के लिए पहले आपको बोतल का खाली ढक्कन लेना है।
- इसके बाद इसमें सुई की मदद से ऊपरी सिरे पर छेद करना है।
- फिर इसमें ग्लू लगानी है पर्ल की माला को उसमें राउंड करके लगाना है।
- आप चाहे तो स्टोन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- इसके बाद ऊपर की तरफ एक्सेसरीज वायर लगाकर एक बड़े पर्ल को हुक के साथ लगाना है।
- इसमें आप नीचे की ओर ड्रॉप पर्ल भी लगा सकती हैं।
- इस तरीके से कुछ ही समय में घर बैठे इयररिंग्स (स्टेटमेंट इयररिंग्स स्टाइल करने का तरीका) बनकर तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: DIY: घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं स्टाइलिश इयररिंग्स
इस तरह के इयररिंग्स को घर पर कर सकती हैं तैयार
- आप चाहे तो स्टोन स्टड वाले इयररिंग्स को घर पर बना सकती हैं।
- आप पर्ल इयररिंग्स को भी अलग-अलग तरीके से रेडी कर सकती हैं।
- क्ले की मदद से आप छोटे राउंड इयररिंग्स बना सकती हैं।
- आप चाहे तो कलरफुल ड्रॉप इयररिंग्स (एंटीक इयररिंग्स घर पर बनाने का तरीका) को भी घर पर तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: खराब और टूटे हुए इयररिंग्स को फेंके नहीं, ऐसे करें इस्तेमाल
आप यहां बताई गई टिप्स का ध्यान रखकर इयररिंग्स बना सकती हैं। श्वेता महादिक अक्सर ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, ताकि घर पर बैठकर ही हम सभी लोग अपनी जरूरत की चीजों को कम पैसों में अच्छे से डिजाइन कर सके। आप भी इन वीडियो से कुछ सीख कर घर पर अपनी जरूरत का सामान बना सकती हैं। बस आपको इसके लिए यहां बताई गई टिप्स को फॉलो करना पड़ेगा।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik/ Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों