सिंपल तरीके से घर पर तैयार करें एंटीक इयररिंग्स

एंटीक इयररिंग्स पहनने की शौकीन हैं और अलग-अलग तरीके के कलेक्शन को अपने स्टाइल करना चाहती हैं तो इस बार मार्केट से नहीं घर पर आसान तरीके के से इयररिंग्स को बनाना सीखें।

Earrings designs ideas

मार्केट में आपको कई तरह की ज्वेलरी डिजाइन देखने को मिलेंगे। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमें कुछ अलग यानि एंटीक खरीदने का मन होता है डिजाइन कई सारे होते हैं फिर भी हम उसे खरीद नहीं पाते हैं। इसका कारण होता है उनके दाम। एंटीक होने की वजह से वो हमारे बजट के बाहर होती है। इसलिए हम कुछ और ज्वेलरी को स्टाइल करके अपना काम चलाते हैं।

इस तरह की परेशानी सबसे ज्यादा होती है इयररिंग्स खरीदते समय। इसमें कुछ डिजाइन काफी अच्छे होते हैं लेकिन एक्सपेंसिव होते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप खुद घर पर इन्हें कम पैसों में तैयार कर सकती हैं और आउटफिट के साथ स्टाइल करके खूबसूरत दिख सकती हैं।

स्टेप-1

Earrings ready

इयररिंग्स को बनाने के लिए सबसे पहले आपको सिलिकॉन मोल्ड खरीदना पड़ेगा। इस तरीके के मोल्ड आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। इस मोल्ड को खरीदते समय आपको ये ध्यान में रखना होगा कि आपको किस तरीके के इयररिंग्स के डिजाइन को तैयार करना है। क्योंकि इनमें अलग-अलग तरीके के डिजाइन आते हैं जिन्हें आप अपने हिसाब से क्रिएट कर सकती हैं। इसके बाद इसमें आपको रेजिन को उसमें डालना है। ये एक तरह की गोंद होती है। जिसका इस्तेमाल आप इयररिंग्स बनाने के लिए कर सकती हैं।

स्टेप-2

रेजिन डालने के बाद आपको इसे थोड़ी देर सेट होने के लिए रख देना है। फिर उसमें बने डिजाइन (इयररिंग्स डिजाइन) को मोल्ड से बाहर निकाल लेना है और उसे कटिंग करके शेप देनी है। फिर इसमें ऊपर की ओर एक छोटा सा छेद करना है।

इसे भी पढ़ें: DIY: घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं स्टाइलिश इयररिंग्स

स्टेप-3

paint earrings

अब इसमें आपको अपनी पसंद के कलर के हिसाब से पेंट करना है। इसके लिए आप रस्टी गोल्ड, सिल्वर, ब्लू, पिंक या ब्लैक कोई भी कलर चूज कर सकती हैं और ब्रश की मदद से इसे पेंट कर सकती हैं। फिर इसमें एक हुक लगाएं और ऊपर के हिस्से को नीचे वाले से जोड़ दें।

स्टेप-4

Earring look

अगर आपको इसे हैवी बनना है तो इसमें आप मोती, स्टोन वैगहरा चीजों को गोंद की मदद से चिपका सकती हैं और फिनिशिंग टच देकर तैयार कर सकती हैं। इस तरीके से आपके एंटीक इयररिंग्स घर पर तैयार हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: सिंपल आउटफिट के साथ स्टाइल करें इस तरह के स्टेटमेंट इयररिंग्स, देखें डिजाइंस

अगर आपको भी पसंद आया हो इयररिंग्स बनाने का ये तरीका तो इसे ट्राई करें और अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें, ताकि ऐसे और ही हम भी आपके साथ कुछ नई चीजों को घर पर कैसे बनाएं इनके आइडिया शेयर करते रहें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • घर पर इयररिंग्स बनाने के लिए क्या चाहिए होता है?

    सिलिकॉन शीट, हुक्स, रेजिन और स्टोन।