अंडरवियर बहुत ही निजी और महत्वपूर्ण चीज़ होती है और इसका इस्तेमाल हम रोजाना ही करते हैं। ये अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न में उपलब्ध होती है और हम इसे कई फैब्रिक मटेरियल में चुन सकते हैं। हर किसी के लिए अपने अंडरगारमेंट्स में कंफर्टेबल फील करना बहुत जरूरी होता है और इसलिए ये जरूरी है कि आप अपने लिए सही फैब्रिक चुनें।
अगर आपको लगता है कि अंडरवियर फैब्रिक से क्या फर्क पड़ता है तो इससे होने वाली परेशानियों के बारे में भी जान लीजिए।
इसे जरूर पढ़ें- अंडरवियर से जुड़ी ये 7 कॉमन गलतियां पड़ सकती हैं भारी
अंडरवियर के लिए सबसे अच्छे फैब्रिक होते हैं वो जिनमें आसानी से हवा आ-जा सके। इसमें सिल्क, कॉटन, लेनिन, हेम्प, मेरिनो वूल, बैम्बू विस्कोस आदि शामिल हैं। सिंथेटिक फैब्रिक जैसे नायलॉन, स्पैन्डेक्स, पॉलिएस्टर, मेश, सैटिन, लेस आदि नेचुरल नहीं होते हैं और इसलिए थोड़ा डिस्कंफर्ट दे सकते हैं।
तो अब आपको ये पता चल गया है कि अगर सही अंडरवियर फैब्रिक आएगा तो वो आपकी किन समस्याओं को हल कर सकता है। अब फैब्रिक कितनी तरह के होते हैं उससे जानते हैं कि आप कैसे उन्हें चुन सकते हैं।
सबसे कॉमन इस्तेमाल होने वाला फैब्रिक जिसे डेली यूज के लिए बेस्ट माना जाता है।
क्यों चुनें-
ये ब्रीदेबल फैब्रिक है जो कई तरह के इन्फेक्शन से रोक सकता है और ये बहुत आरामदायक होता है। ये स्किन इरिटेशन नहीं होने देता और पसीने को सोख लेता है।
क्यों न चुनें-
ये वेजाइनल डिस्चार्ज के कारण ब्लीच सबसे जल्दी होता है। इसमें ज्यादा स्टाइल नहीं मिलते।
ये दिखने में बहुत स्टाइलिश होता है, लेकिन ये होता सिंथेटिक है।
क्यों चुनें-
ये देखने में बहुत सेक्सी लगता है और ये बहुत हैवी फैब्रिक नहीं होता है। ये स्टाइल और फैशन के मामले में बेस्ट होता है।
क्यों न चुनें-
इसमें ज्यादा सपोर्ट नहीं मिलता है और ये पसीना सोखने के लिए अच्छा नहीं है।
ये नेचुरल फैब्रिक है जो कंफर्टेबल होगा और साथ ही साथ ये बहुत ही सॉफ्ट फीलिंग देगा।
क्यों चुनें-
स्किन इन्फेक्शन से बचाता है और ये दिन भर काफी कंफर्ट देता है। सिल्क अंडरवियर में आपको कई कलर और डिजाइन भी मिल जाएंगे।
क्यों न चुनें-
ये काफी एक्सपेंसिव होता है और इसके कारण रोज़ाना पहनना सही नहीं है।
ये बहुत ही ड्यूरेबल फैब्रिक है जिसे एक तरह से पौधे से निकाला जाता है। ये बायोडिग्रेडेबल है।
क्यों चुनें-
ये बहुत ही ज्यादा कंफर्टेबल हो सकता है और इसे धोना और सुखाना बहुत आसान है। ये कॉटन की तुलना में कई लोगों को ज्यादा पसंद आता है।
क्यों न चुनें-
ये कॉटन से थोड़ा महंगा होता है और इसमें भी आपको बहुत ज्यादा डिजाइन नहीं मिलेंगे।
अंडरवियर मटेरियल में इस सिंथेटिक फैब्रिक का इस्तेमाल बहुत ज्यादा हो रहा है।
क्यों चुनें-
ये बहुत ज्यादा चलता है और कैसे भी धोया जाए क्वालिटी पर ज्यादा असर नहीं पड़ती। ये स्ट्रेचेबल होता है। एक्टिव लाइफस्टाइल वालों के लिए इसे बेस्ट फैब्रिक माना जाता है।
क्यों न चुनें-
ये सिंथेटिक है और पसीना सोखने की क्षमता ज्यादा नहीं है इसमें।
इसे जरूर पढ़ें- अपने लिए कैसे चुनें परफेक्ट अंडरवियर, वेजाइनल हेल्थ का ऐसे रखें ख्याल
ये भी एक सिंथेटिक फैब्रिक है जिसकी केमिकल प्रोसेसिंग होती है।
क्यों चुनें-
सस्ता होता है और कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। ये स्ट्रेची फैब्रिक होता है और काफी दिनों तक चलता है।
क्यों न चुनें-
कई लोगों को स्किन इरिटेशन हो सकता है। इसमें डिस्कंफर्ट बहुत होता है।
सिल्क जैसा दिखने वाला सिंथेटिक कपड़ा सैटिन कई अलग-अलग डिजाइन और कलर में मिल सकता है।
क्यों चुनें-
ये सिल्क वाली फील दे सकता है। दिखने में बहुत ही अच्छा लगता है और ये काफी लॉन्जरी बनाने में इस्तेमाल होता है।
क्यों न चुनें-
ये पूरे दिन में आपके लिए बहुत डिस्कंफर्ट पैदा कर देगा। ये लॉन्जरी की तरह इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो थोड़ी देर के लिए ही पहनें नहीं तो स्किन में इरिटेशन हो सकता है।
आप चाहें जिस भी उम्र के हों हमेशा नेचुरल फैब्रिक्स ही आपके लिए बेस्ट साबित होंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।