
Bralette Designs for Women: अक्सर लड़कियां कंफ्यूज रहती हैं कि डेनिम जैसी रफ-एंड-टफ जैकेट के साथ अंदर क्या पहनें कि लुक थोड़ा फेमिनिन और अट्रैक्टिव लगे। लेटेस्ट डिजाइन के ब्रालेट न केवल आपको एक मॉडर्न टच देते हैं बल्कि ये लेयरिंग के लिए सबसे आरामदायक विकल्प भी हैं। चाहे आप लंच डेट पर जा रही हों या दोस्तों के साथ आउटिंग पर, यह स्टाइल आपको भीड़ से अलग और कॉन्फिडेंट दिखाएगा।

वैलेंटाइन डे के लिए लेस वाले ब्रालेट सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। अगर आप सफेद या लाइट ब्लू डेनिम जैकेट पहन रही हैं, तो उसके अंदर लाल या काले रंग का लेस वाला ब्रालेट बहुत ही रोमांटिक और क्लासी लुक देता है। यह कॉम्बिनेशन फेमिनिन चार्म के साथ एक बोल्ड स्टेटमेंट भी बनाता है।
इसे भी पढ़ें- Velvet Tops Design Ideas: क्रॉप से फुल स्लीव्स तक देखें वेलवेट टॉप के बेस्ट डिजाइन आइडियाज

पार्टी वाइब के लिए मैटेलिक या सीक्वन वाले ब्रालेट बेस्ट हैं। जब आप अपनी जैकेट के बटन खुले रखती हैं, तो इन ब्रालेट्स की चमक आपके लुक में चार चांद लगा देती है। इसे आप हाई-वेस्ट जींस या लेदर पैंट्स के साथ पेयर करके एक 'रॉकस्टार' लुक पा सकती हैं।

अगर आपको एफर्टलेस दिखना पसंद है, तो रिब्ड कॉटन ब्रालेट का पहनें। ये पहनने में बहुत आरामदायक होते हैं और ओवरसाइज्ड डेनिम जैकेट के साथ बहुत कूल लगते हैं। इसे वाइट स्नीकर्स और एक स्लीक पोनीटेल के साथ स्टाइल करें, यह एक परफेक्ट डे-टाइम डेट लुक है।

बटरफ्लाई डिजाइन ब्रालेट आजकल फैशन ट्रेंड में छाया हुआ है। इसका तितली और बारीक कढ़ाई आपके लुक को बेहद स्टाइलिश बनाती है। इसे डेनिम जैकेट साथ वियर कर अपने लुक को बोल्ड और ट्रेंडी बना सकती हैं। खास मौकों और डेट नाइट के लिए यह एक परफेक्ट और अट्रैक्टिव आउटफिट है।

इसे भी पढ़ें- महंगे ब्लाउज सिलवाने की जगह साड़ी के साथ पहनें ब्रालेट टॉप, सुंदर नजर आएंगी आप
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pintrest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।