हर आम लड़की बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स और आउटफिट से बहुत ज्यादा इंस्पायर होती है। फैशन ट्रेंड्स समय के साथ साथ बदलते रहते हैं। आजकल को-ऑर्ड्स का ट्रेंड है। कॉलेज गोइंग लड़कियों से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक, को-ऑर्ड्स हर किसी की पहली पसंद बना हुआ है। को-ऑर्ड्स में दो अलग-अलग सेट होते हैं, जिन्हें एक साथ पहना जाता है। इस ड्रेस में कमर वाला पार्ट ओपन रहता है। आज हम आपको बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसिस की को-ऑर्ड्स में फोटोज दिखा रहे हैं। इन्हें देखकर आपको भी आइडिया हो जाएगा कि को-ऑर्ड्स को किस तरह कैरी करते हैं।
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड डीवाज से लें फ्लेयर्ड पैंट कैरी करने की टिप्स, दिखेंगी कूल और स्टाइलिश
दीपिका पादुकोण
यहां आप दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट तस्वीरों को देख रहे हैं। इस ब्लैक को-ऑर्ड सेट वाली फोटो को उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया हुआ है। वह ब्लैक फ्लेयर्ड पैंट के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप पहने हुई दिख रही हैं। बॉलवुड की मस्तानी ने यहां हाई बन और मिनिमल मेकअप किया हुआ है। साथ ही दीपिका ने यहां गोल्ड लेयर्ड चोकर और गोल्डन स्टड एक्सेसराइज के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया हुआ है।
मलाइका अरोड़ा
न्यून कलर इस सीजन का नया ट्रेंड बनकर सामने आ रहा है। तो यह कैसे हो सकता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस ट्रेंड को छोड़ दें! छईयां छईयां मलाइका अरोड़ा ने एक इवेंट के लिए न्यून कलर का पैंटसूट सेट पहना है, जिसमें वह काफी बोल्ड और हॉट लग रही है। इस तरह के आउटफिट को आप आफिस और कैजुयली दोनों तरह से पहन सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
आज के समय में प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड की ही नहीं बल्कि ग्लोबल स्टार बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा जानती हैं कि किसी भी लुक को कैसे प्रीजेंट किया जाता है। इस फोटो में देसी गर्ल ने राल्फ और रुसो द्वारा निर्धारित ग्रे ऑफ शोल्डर को-ऑर्ड पहना है। अपने इस लुक को उन्होंने कैट आई सनग्लासिस से कंप्लीट किया है। अगर आप भी को-ऑर्ड ट्राई करना चाहती हैं तो इससे अच्छा विकल्प और कुछ नहीं हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: श्रग के ट्रेंड से अपने लुक को बनाएं नया और स्टाइलिश
सोनाक्षी सिंहा
अगर आप सोनाक्षी सिन्हा की फोटोज को ध्यान से देखेंगे तो आपने नोटिस किया होगा कि वह को-ऑर्डन ट्रेंड की बहुत बड़ी फैन हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए भी वह को-ऑर्डन पहनना पसंद करती हैं। यहां सोनाक्षी ने एक ओपन जैकेट को प्रिंटिड पैंट के साथ पहना है। इस तरह का लुक आप भी कैरी कर सकती हैं।
हिना खान
टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने जबरदस्त टीवी सीरियल्स और फिटनेस को लेकर बड़े पर्द की एक्ट्रेसिस को भी टक्कर देती रहती हैं। को-ऑर्ड सेट जैसे ट्रेंडी आउटफिट हिना खान को भी पसंद है। इसका अंदाज उनकी लेटेस्ट इंस्टा पिक्चर से लगाया जा सकता है। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर एक ऑरेंज को-ऑर्ड सेट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होनें वाइड लेग्ड पैंट के साथ क्रॉप टॉप पहना हुआ है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों