herzindagi
flared pants  trend Main

बॉलीवुड डीवाज से लें फ्लेयर्ड पैंट कैरी करने की टिप्स, दिखेंगी कूल और स्टाइलिश

पहले नैरो जींस ट्रेंड में थी और उसके बाद ओपन जींस लोगों की पसंद बनने लगी। लेकिन आजकल फ्लेयर्ड पैंट ट्रेंड में है। यह ऐसी चीज है जिसे आप फैमिली फंक्शन से लेकर फार्मली भी पहन सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2019-08-23, 15:27 IST

फैशन चाहे कितना भी आगे बढ़ जाए लेकिन डिजाइनर्स जींस के साथ एक्सपेरिमेंट करना नहीं  छोड़ते हैं। पहले नैरो जींस ट्रेंड में थी और उसके बाद ओपन जींस लोगों की पसंद बनने लगी। लेकिन आजकल फ्लेयर्ड पैंट ट्रेंड में है। यह ऐसी चीज है जिसे आप फैमिली फंक्शन से लेकर फार्मली भी पहन सकते हैं। कॉलेज गोइंग गर्लस और वर्किंग वुमेन ही नहीं बॉलीवुड डीवाज भी फ्लेयर्ड पैंट को खूब इन्ज्वॉय कर रही हैं। इन दिनों बोहेमियन लुक फ्लेयर्ड जींस का फैशन लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वैसे इसे रैट्रो स्टाइल जींस भी कहते हैं। अगर आप भी रैट्रो लुक को पसंद करती हैं तो फ्लेयर्ड जींस जरूर ट्राई करें। अगर आपको  फ्लेयर्ड पैंट पसंद है लेकिन आपको इसे कैरी करने का स्टाइल नहीं पता तो आज इस आर्टिकल में हम आपके साथ बॉलीवुड डिवाज की कुछ फोटोज शेयर कर रहे हैं। जिन्हें देखकर आप आइडिया लगा सकते हैं कि आपको इस जींस को किस तरह कैरी करना है।

इसे भी पढ़ें: श्रग के ट्रेंड से अपने लुक को बनाएं नया और स्टाइलिश

आलिया भट्ट

flared pants  trend inside

आलिया भट्ट बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। चाहे एक्टिंग की बात हो या फैशन सेंस की, आलिया किसी से पीछे नहीं रहती हैं। फ्लेयर्ड जींस के मामले भी आलिया भट्ट आगे हैं। फोटो में देखकर आप भी आलिया की तरह डेनिम जैकेट के साथ फ्लेयर्ड जींस कैरी कर सकती हैं। अगर आप लॉंग टाइम बाद अपने दोस्तों से मिल रही हैं या ब्वॉयफ्रेंड के साथ हैंगआउट करने का प्लान कर रही हैं तो ये लुक बेस्ट रहेगा।

 

अनुष्का शर्मा

flared pants  trend inside

अनुष्का शर्मा कोबाल्ट-ब्लू फ्लेयर्ड पैंट में खूब गॉर्जियस लग रही हैं, जिसे उन्होंने ग्रीन कलर के सिल्क ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इस ड्रेस के साथ अनुष्का ने अपने लुक को रेड लिपस्टिक और डैवी मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। अगर फुटवियर की बात करें तो अनुष्का ने यहां एक सिंपल ब्लैट कलर के फुटवियर पहने हैं। यानि कि यहां फिल्लौरी एक्ट्रेस का कंप्लीट लुक है जिससे आप इन्सपिरेशन ले सकते हैं।

कृति सेनन

flared pants  trend inside

लुका छिपी एक्ट्रेस कृति सेनन अपने गार्जियस लुक और बोल्ड पर्सनेलिटी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फ्लेयर्ड जींस की बात करें तो उन्होंने मिंट ब्लू फुल-स्लीव शीर टॉप के साथ ग्रीन फ्लेयर्ड पैंट पहनी है। यहां कृति ने प्वॉइंटिड वाइट फुटवियर के साथ अपनी पर्सनेलिटी को कवरअप किया है। राब्ता एक्ट्रेस का मेकअप न्यूड और बाल बंधे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: साड़ी को मॉडर्न अंदाज में पहनने की है चाहत, तापसी पन्नू से लें इंस्पिरेशन

मलाइका अरोड़ा

flared pants  trend inside

भले ही मलाइका अरोड़ा 19s की एक्ट्रेस हों लेकिन फैशन और फिटनेस के मामले में आज भी उनका कोई सानी नहीं है। मलाइका किसी भी न्यू ट्रेंड को ट्राई करने से पीछे नहीं हटती हैं। इस फोटो में भी मलाइका ने फ्लेयर्ड पैंट को क्रॉप टॉप के साथ बड़ी ही खूबसूरती से कैरी किया है। अगर आपको यह उनका यह लुक पसंद आया तो आप भी इसे ट्र्राई कर सकती हैं।

 

दीपिका पादुकोण

flared pants  trend inside

जबरदस्त और खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपनी क्यूट स्माइल से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं। लेकिन यहां दीपिका पादुकोण ने जिस अंदाज से फ्लेयर्ड जींस को कैरी किया है वह वाकई जबरदस्त है। दीपिका ने वाइट टॉप और वाइट स्नीकर्स के साथ फ्लेयर्ड जींस कैरी की है। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।