Eid Outfit Designs: ईद पर ट्राई करें हिना खान के ये खूबसूरत लुक्स

रमजान खत्म होने के बाद ईद आती है। इस दिन के लिए लड़कियां पहले से ही शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं। आप भी हिना खान के इन लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।

hina khan eid suit looks

Hina Khan Eid Looks: रमजान का खास मौका चल रहा है। इन दिनों मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। इसके बाद ही आती है ईद, जिसकी तैयारियां पहले से ही होनी शुरू हो जाती हैं। कोई इस खास दिन के लिए घर का सामान खरीदता है तो किसी को कपड़ों की शॉपिंग करना काफी पसंद होता है। आप भी चाहें तो हिना खान के इन लुक्स से अपने लिए लेटेस्ट डिजाइन के कपड़ों की शॉपिंग कर सकती हैं और उन्हें ईद पर वियर करके लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किन आउटफिट को आप स्टाइल कर सकती हैं।

हिना खान का पैंट सूट लुक

अगर आपको गर्मी में कम्फर्टेबल रहना है तो आप लाइट एम्ब्राइडरी वाले इस सूट को वियर कर सकती हैं। इसमें हिना खान काफी अच्छी लग रही हैं। इसमें ऊपर की कुर्ती को थोड़ा सा अनारकली लुक दिया गया है और पैंट दी गई है। लाइट एमब्राइडरी वाली चुन्नी के साथ उन्होंने इसे स्टाइल किया है। इस सूट को पॉल्मी और हर्ष (PAULMI AND HARSH) ने डिजाइन किया है। आप भी ऐसे ही सूट बाजार से 1000 से 2000 रुपये में खरीदकर इस बार ईद पर वियर कर सकती हैं।

हिना खान का प्लाजो सूट लुक

अगर आपको प्लाजो पहनना पसंद है तो हिना खान का यह लुक आपको काफी अच्छा लगने वाला है। इसमें उन्होंने व्हाइट, गोल्डन और पिंक कलर के सूट को वियर किया है। इसमें हैवी एम्ब्राइडरी का वर्क किया गया है। साथ ही नेक पर गोटा पट्टी वर्क से इस सूट को हैवी लुक दिया गया है। इसे फैब इंडिया (Faabiiana) ने डिजाइन किया है। लेकिन आप चाहें तो इस तरह के सूट कम पैसों में बाजार से खरीद सकते हैं। बस आपको इस तरह के सूट के साथ दुपट्टा या तो नेट का मिलेगा या सिंपल सिल्क कपड़े में मिलेगा। (साड़ी ड्रेपिंग टिप्स)

इसे भी पढ़ें: Navratri Kurti Designs: इस नवरात्रि ट्राई करें ये काफ्तान कुर्ती लुक, दिखेंगी सबसे अलग

हिना खान का साड़ी लुक

अगर आप किसी खास के यहां ईद मनाने का प्लान कर रही हैं तो इसके लिए आप हिना खान के इस साड़ी लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ब्लैक, रेड और गोल्डन वर्क की साड़ी को वियर किया है। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। आप भी इस तरह के लुक को क्रिएट कर सकती हैं। साड़ी में आपको इस तरह के प्रिंट और हैंड वर्क दोनों तरह की साड़ी आसानी से मिल जाएगी। जिसे इस बार वियर करें। इस लुक को और अच्छा बनाने के लिए साथ में ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को स्टाइल करें।

हिना खान के लुक्स से इंस्पायर होकर इस बार ईद पर खूबसूरत दिखें। साथ ही कुछ नया ट्राई करें। इससे आप इनकी तरह की सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएगी। (कॉटन साड़ी डिजाइन)

इसे भी पढ़ें: Iftar Party Look: इफ्तार पार्टी में दिखना है चांद सा खूबसूरत, तो रिचा चड्डा के इन लुक्स को करें ट्राई

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP