Hariyali Teej 2024 Mrunal Thakur Blouse Designs: कुछ नया ट्राई करने के लिए मृणाल ठाकुर के इन ब्लाउज डिजाइन पर डालें नजर, देखें तस्वीरें

हरियाली तीज का त्योहार इस साल 7 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। आप भी अपने लिए अच्छे डिजाइन वाले कपड़े खरीदकर इन्हें स्टाइल कर  सकती हैं।

hariyali teej mrunal thakur blouse designs

Blouse Designs For Hariyali Teej: हरियाली तीज का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं, और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। इस व्रत को कुंवारी लड़कियां भी रखती है। इस त्योहार में ज्यादातर महिलाएं हरे रंग के कपड़ों को पहनें नजर आती हैं। वहीं कई सारे लोग अपने लिए अलग से कपड़ों को डिजाइन करवाते हैं। लेकिन अगर आप साड़ी पहनते हैं, तो हर बार नए डिजाइन के ब्लाउज को सर्च करते हैं। आप भी अगर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो मृणाल ठाकुर के ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

मृणाल ठाकुर का हैवी वर्क वाला ब्लाउज (Heavy Work Blouse Designs For Hariyali Teej)

Heavy Work Blouse Designs For Hariyali Teej

हरियाली तीज पर खूबसूरत दिखने के लिए आप हैवी वर्क वाले ब्लाउज को साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज में आपको काफी सारे अच्छे डिजाइन मिल जाते हैं। साड़ी ही, नेकलाइन डिजाइन भी अलग दिखाई देता है। इसमें मिरर वर्क सबसे बेस्ट होता है। इससे अगर आपकी साड़ी सिंपल प्लेन होती है, तो इसके साथ इस तरह का ब्लाउज पहनने में अच्छा लगता है। इस तरह के ब्लाउज आपको रेडीमेड भी मिल जाएंगे। जिसे आप मार्केट से 250 से 300 रुपये में खरीद सकती हैं।

वी डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज

Deep V neckline blouse ideas

साड़ी लुक को तीज के त्योहार पर स्टाइलिश तरीके से क्रिएट करना है, तो इसके लिए आप डीप वी नेकलाइन वाले ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन पहनने के बाद स्टाइलिश लगते हैं। साथ ही, कुछ डिफरेंट तरीके से लुक को परफेक्ट बनाते हैं। इसमें आपको साड़ी के मैचिंग वर्क वाले ब्लाउज का कपड़ा मिलेगा। जिसे आप अपने टेलर से वी डिजाइन में क्रिएट करा सकती हैं। साथ ही, इससे लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज को टेलर से ही तैयार करवाएं। इसमें फिटिंग अच्छी आएगी।

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: प्लेन साड़ी को देना है डिफरेंट लुक तो चोली स्टाइल ब्लाउज को करें ट्राई

प्लेन सिंपल ब्लाउज डिजाइन (Plain Simple Blouse Designs)

Plain Simple Blouse Designs

आप तीज पर सिंपल लुक के लिए प्लेन ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें भी लुक अच्छा लगता है। इस तरह के ब्लाउज में आप स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। इसके साथ ही, आप चाहें तो इसमें बैक को डीप डिजाइन में क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाले ब्लाउज दिखने में अच्छे लगते हैं। साथ ही, इससे लुक भी परफेक्ट लगता है।

इसे भी पढ़ें: Blouse Fashion: प्लेन साड़ी के साथ खूब जचेंगे हैवी वर्क वाले ये ब्लाउज डिजाइंस

इस बार तीज पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के ब्लाउज डिजाइन को ट्राई करें। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको त्योहार पर कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP