कॉकटेल पार्टी में आउटफिट्स के साथ बनाएं ये हेयर स्टाइल, दिखेंगी सबसे अलग

किसी भी लुक को कंप्लीट करने के लिए हेयर स्टाइल बेहद जरूरी होता है। जिसे आप अपने बालों के हिसाब से क्रिएट कर सकती हैं।

hairstyle ideas for cocktail party

जब भी हम किसी शादी पार्टी में जाते हैं तो हमेशा अच्छा हेयर स्टाइल बनाने के बारे में सोचते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हमारी पर्सनेलिटी का पता चलता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमें समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए। खासकर ये दिक्कत आती है पार्टी में। ऐसे में अगर आप किसी कॉकटेल पार्टी में जाने के लिए रेडी हो रही हैं कुछ डिफ्रेंट हेयर स्टाइल बनाने के बारे में सोच रही हैं तो इन हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। ये काफी अच्छे लगते हैं इसलिए आपको एक बार इन्हें जरूर ट्राई करना चाहिए।

ब्रेड हेयर स्टाइल

Braid hairstyle

कई सारी लड़कियां ऐसी होती हैं जो ओपन हेयर स्टाइल बनाना खास पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में वो बालों को बांधकर रखती हैं। इसका भी एक जुगाड है। आप पार्टी में चाहे तो फ्रेंच या फिर ट्विस्टेड ब्रेड हेयर स्टाइल बनाकर जा सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें आपको सिंगल नहीं डबल चोटी बनानी होगी। इसके बाद इसमें आप चाहे तो छोटी-छोटी सिल्वर बीड्स एड कर सकती हैं। वरना आपको मार्केट में कलरफुल भी मिल जाएगी। इस तरीके के हेयर स्टाइल को आप बॉडीकोन ड्रेस के ऊपर क्रिएट कर सकती हैं।

हाफ बन हेयर स्टाइल

Half bun hairstyle

पार्टी में कूल लुक के लिए आपको हाफ बन हेयर स्टाइल क्रिएट करना चाहिए। ये काफी अछ्छा लगता है और बनाने (कुर्ती के साथ हेयर स्टाइल) में बहुत सिंपल है। इसके लिए आपक अपने बालों को हाफ-हाफ करना है। कुछ बालों को खुला छोड़ देना है और कुछ में बन क्रिएट करना है। फिर इसे पिन की मदद से सेट करना है। इसके बाद खुले बालों को प्रेसिंग मशीन से स्ट्रेट करना है। इस तरीके से आपका हेयर स्टाइल बनकर तैयार हो जाएगा। आप पार्टी के लिए पूरी तरह से रेडी हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: इन 3 इजी हेयर स्टाइल से आप अपने लुक को बना सकती हैं क्लासी

हैवी कर्ल हेयर स्टाइल

Heavy Curl hairstyle

पार्टी में कर्ल हेयर स्टाइल भी काफी पसंद किया जाता है। आप चाहे तो इस तरीके के कर्ल हेयर स्टाइल को भी क्रिएट (बालों को वॉल्यूम देने के लिए हेयर स्टाइल) कर सकती हैं। इसके लिए आपको कर्ल मशीन से बालों को अच्छे से हैवी कर्ल करने हैं। फिर इन्हें आप चाहे तो साइड में सेट करें वरना आप खुले भी छोड़ सकती हैं। ऐसे आपका हेयर स्टाइल बनकर तैयार हो जाएगा। इसे बनाने के लिए आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: 30 साल की महिलाओं को ट्राई करने चाहिए ये 5 मिनट हेयरस्टाइल आइडियाज

इन हेयर स्टाइल को कॉकटेल पार्टी में क्रिएट करके जाएं। आपका लुक और आप दोनों काफी अच्छे लगेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP